News Network Nation 27 ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार श्री देवकी नंदन मिश्रा जी को मैनेजिंग एडिटर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। News Network
चैनल के चेयरमैन श्री विजेंद्र सिंह जी ने कहा कि “श्री देवकी नंदन मिश्रा जी का अनुभव और नेतृत्व नेटवर्क के लिए बड़ी ताकत साबित होगा” उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में चैनल निष्पक्ष, सटीक और जनहित की पत्रकारिता को नई दिशा देगा। News Network
श्री देवकी नंदन मिश्रा लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने समाचारपत्र राष्ट्रीय सहारा, चैनल सहारा समय सहित कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें संपादकीय कार्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और मीडिया प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। News Network
“Nation 27” प्रबंधन का कहना है कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में चैनल की संपादकीय गुणवत्ता के साथ-साथ बिजनेस, डिस्ट्रीब्यूशन और संचालन व्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। News Network
यह भी पढ़ें:https://nation27.com/states/uttar-pradesh/hardoi/young-man-hanged-with-his-girlfriend/
श्री देवकी नंदन मिश्रा जी के कार्यभार संभालने के अवसर पर नोएडा स्थित Nation 27 मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान चैनल की पूरी टीम ने उनके साथ मिलकर भविष्य में बेहतर पत्रकारिता के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया। मीडिया जगत के जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति Nation 27 के विस्तार और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। News Network
यह भी पढ़ें-
Nation27 न्यूज की लखनऊ से भव्य लॉन्चिंग आज, कई प्रमुख हस्तियां शामिल


