HardoiNews: हरदोई में प्रेम प्रसंग के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक और युवती ने एक ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। वहीं युवती अपनी बहन की ससुराल में रहती थी। परिजनों ने 24 जून को दोनों को साथ में पकड़ा था, जिसके बाद यह दुखद कदम उठाया गया। हरदोई की कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहित युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती के साथ एक ही साड़ी से फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह युवक के घर में दोनों के शव फंदे से लटके मिले। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए।कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स (30) खेती करते थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनकी बहन की ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसी गांव की एक युवती (22) से किसान की नजदीकियां हो गईं। इसका पता चलने पर पत्नी ने नाराजगी जताई और चार महीने पहले बच्चों के साथ मायके चली गईं। बीते 24 जून को किसान उक्त युवती से मिलने उसके घर गए थे। युवती के परिजन ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत का दौर चला। किसान की पत्नी को भी बुलाया गया। परिजन ने किसान से युवती को अपने घर ले जाने के लिए कहा। इस पर किसान उसे लेकर अपने गांव चले गए। पत्नी भी साथ में गांव गई।



























