जनपद बहराइच में नारकोटिक्स विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़े पैमाने पर कोडिंग युक्त सिरप एवं प्रतिबंधित कैप्सूल्स का जखीरा बरामद किया गया है।
विभागीय छापेमारी के दौरान नेपाल सीमा से रुपईडीहा एवं असरफा में दवा व्यवसाय के गोदाम से हजारों की संख्या में कोडिंन युक्त सिरप (एनरेक्स) बरामद की गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सिरप के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
परसौरा में अजय कुमार नाम के दवा व्यवसायी के गोदाम पर टीम द्वारा की गई छापामारी में तकरीबन 8 हज़ार प्रतिबंधित एनरेक्स सिरप की शीशी और हज़ारों की संख्या में कैप्सूल बरामद किए गए हैं। छापेमारी में बरामद कैप्सूल और सिरप सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह बताई जा रही है।
औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने बताया कि नेपाल बॉर्डर से लेकर कई जगहों पर छापेमारी की गई है। रुपईडीहा में की गई छापेमारी में 2349 शीशी सिरप जबकि अशरफ़ा में छापेमारी के दौरान तकरीबन 8 हज़ार कोडीन युक्त सिरप एवं प्रतिबंधित ट्रामाडाल कैपशूल बरामद हुआ है।
औषधि निरीक्षक ने विनय कृष्ण ने कहा कि प्रतिबंधित सिरप और कैप्सूल बेचकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल आरोपी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट – अभिषेक शर्मा/सोनू सिंह


