🔔 Latest News ✕
Gorakhpur: BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर सख्त कार्रवाई, 18 छात्र निलंबित, हर एक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना
Gorakhpur: BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर सख्त कार्रवाई, 18 छात्र निलंबित, हर एक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना Oct 30, 2026
PNB में करोड़ों की गड़बड़ी! ग्रेटर नोएडा में 30 खातों से 35 करोड़ गायब होने का मामला
PNB में करोड़ों की गड़बड़ी! ग्रेटर नोएडा में 30 खातों से 35 करोड़ गायब होने का मामला Oct 29, 2026
Kedarnath धाम में बदला मौसम, बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील
Kedarnath धाम में बदला मौसम, बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील Oct 29, 2026
यूपी में हिंसा करने वालों के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद? योगी सरकार ने बदले नियम
यूपी में हिंसा करने वालों के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद? योगी सरकार ने बदले नियम Oct 29, 2026
चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे के बीच ओडिशा अलर्ट, हजारों लोगों को शेल्टर होम में मिली सुरक्षित जगह
चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे के बीच ओडिशा अलर्ट, हजारों लोगों को शेल्टर होम में मिली सुरक्षित जगह Oct 29, 2026
Karwa Chauth 2026: भद्रा के बीच कब करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय
Karwa Chauth 2026: भद्रा के बीच कब करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय Oct 29, 2026
‘कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ MLC चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर निशाना
‘कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ MLC चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर निशाना Oct 29, 2026
Ghaziabad में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर
Ghaziabad में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर Oct 28, 2026
Azam Khan की जौहर यूनिवर्सिटी पर गहराया संकट, 426 करोड़ की संपत्ति को ED ने किया कुर्क
Azam Khan की जौहर यूनिवर्सिटी पर गहराया संकट, 426 करोड़ की संपत्ति को ED ने किया कुर्क Oct 28, 2026
‘लोगों का भविष्य बताने वाले नहीं देख पाए पत्नी का भविष्य’,  MLC Election में पत्नी की हार पर लोगों ने चर्चित ज्योतिषाचार्य को घेरा
‘लोगों का भविष्य बताने वाले नहीं देख पाए पत्नी का भविष्य’, MLC Election में पत्नी की हार पर लोगों ने चर्चित ज्योतिषाचार्य को घेरा Oct 28, 2026
Lucknow: कातिल निकला गोल्ड मेडलिस्ट, पार्किंग विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर की थी हत्या
Lucknow: कातिल निकला गोल्ड मेडलिस्ट, पार्किंग विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर की थी हत्या Oct 28, 2026
‘बार-बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं’, Mayawati के जवाब पर छलक पड़े आकाश आनंद के आंसू, सुनाई पूरी कहानी
‘बार-बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं’, Mayawati के जवाब पर छलक पड़े आकाश आनंद के आंसू, सुनाई पूरी कहानी Oct 28, 2026
Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू
Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू Oct 28, 2026
MLC Election में वाराणसी में BJP हारी, बेंगलुरु-पटना में बड़ा खेल, कर्नाटक में कांग्रेस फेल
MLC Election में वाराणसी में BJP हारी, बेंगलुरु-पटना में बड़ा खेल, कर्नाटक में कांग्रेस फेल Oct 28, 2026
Agra: शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर रोने वाले आकाश अग्रवाल की जीत, वीडियो हुआ था वायरल
Agra: शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर रोने वाले आकाश अग्रवाल की जीत, वीडियो हुआ था वायरल Oct 28, 2026
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस Oct 28, 2026
फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ी दिलचस्पी, गाजियाबाद के जिम में आधुनिक सुविधाओं पर जोर
फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ी दिलचस्पी, गाजियाबाद के जिम में आधुनिक सुविधाओं पर जोर Oct 28, 2026
Gorakhpur: शिक्षक MLC चुनाव में कांटे की टक्कर, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर 224 वोट! 10 हजार मतपत्रों की गिनती बाकी
Gorakhpur: शिक्षक MLC चुनाव में कांटे की टक्कर, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर 224 वोट! 10 हजार मतपत्रों की गिनती बाकी Oct 28, 2026
करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा में न भूलें ये 2 मंत्र, अखंड सौभाग्य की है मान्यता
करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा में न भूलें ये 2 मंत्र, अखंड सौभाग्य की है मान्यता Oct 28, 2026
Ghaziabad: जिम की दोस्ती बनी साजिश की वजह, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला
Ghaziabad: जिम की दोस्ती बनी साजिश की वजह, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला Oct 28, 2026

Home राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ BudaunNews: गैंग संग किसान के घर डाला था डाका, बड़ा सवाल-पीछा करते हुए सीने में कैसे लगी गोली?
बदायूँउत्तर प्रदेशन्यूज़लेटेस्टTrending

BudaunNews: गैंग संग किसान के घर डाला था डाका, बड़ा सवाल-पीछा करते हुए सीने में कैसे लगी गोली?

Share
Share

BudaunNews: बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू (38) को मार गिराया। इस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से दरोगा नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बदायूं में बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू ने अपने गैंग के साथ मई में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के किसान निजाकत के घर डकैती डाली। बदमाशों ने किसान के घर दो घंटे तक आतंक मचाया था। जितेंद्र ने गैंग के सात हथियारबंद बदमाशों के साथ परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की थी। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था। 18-19 मई की देर रात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे। बदमाशों ने सबसे पहले आंगन में सो रहे निजाकत को दबोचकर तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटा था। बदमाशों के पीटने पर उनकी चीख सुनकर जागी पुत्रवधू फिजा को भी पीटा था। बदमाशों ने एक वर्षीय बेटे अली रजा को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे घर में लूटपाट की थी। बदमाशों ने एक साल के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर घर में तांडव किया था। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज किया था। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुढ़िया गांव निवासी किसान निजाकत इस्लामनगर कस्बे में बिल्सी-बिसौली मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पीछे मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे थे।घर में मौजूद निजाकत की पत्नी मिस्किन, बेटी शबनम, छोटे भाई की पत्नी नाजिश, 16 वर्षीय अल्तमश को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बदमाशों ने सभी के हाथ-पैर बांधे थे। करीब आठ तोला सोने के जेवर, ढाई से तीन किलो चांदी और सवा लाख रुपये की डकैती डाली थी।

दरोगा और पुलिसकर्मियों पर मीडिया के मोबाइल व कैमरे छीनने की कोशिश का आरोप, विवाद गरमाया

बुधवार देर रात करीब दस बजे मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए डकैत जितेंद्र को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी को जीप से ले जा रही थी, उसी दौरान वहां मौजूद मीडिया कर्मी मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तभी दरोगा व सिपाहियों ने विरोध जताते हुए मीडिया कर्मियों के मोबाइल छीनने की कोशिश की। इससे मीडिया कर्मियों और सिपाहियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मीडिया कर्मियों की नाराजगी के बाद एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने खेद जताया।

लाखों की ज्वैलरी भी बरामद, शिनाख्त के प्रयास शुरू

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश के कब्जे से पिस्टल, एक तमंचा और ढेरों कारतूस के अलावा ज्वैलरी भी बरामद की गई है। अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। लाखों की ज्वैलरी की शिनाख्त कराई जा रही है।

एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज, आरोपी का आपराधिक इतिहास सामने आया

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश जितेंद्र के ऊपर नोएडा, दनकौर, अमरोहा, बदायूं सहित कई जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश जितेंद्र के ऊपर डकैती कांड के बाद एसएसपी बदायूं ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था, उसके बाद डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के कब्जे में रही इमरजेंसी, मरीजों को एक घंटे करना पड़ा इंतजार
मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश को जिला अस्पताल लाने से पहले ही पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया था। जैसे ही बदमाश को लेकर पुलिस टीम अस्पताल परिसर में पहुंची पुलिस ने इमरजेंसी को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने इमरजेंसी से किसी को अंदर या बाहर जाने नहीं दिया। पहरा सख्त होने की वजह से दो मरीज भी अंदर नहीं जा पाए। करीब एक घंटे तक सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल पहुंची युवती और मारपीट में घायल मरीज को इमरजेंसी के बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिल्सी मोड़, नई जेल के लिए प्रस्तावित भूमि के पास रात नौ बजे हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस अधिकारी बदमाश को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले भी नहीं थे कि उससे पहले ही जिला अस्पताल में पुलिस फोर्स पहुंच गई। सीओ उझानी, कोतवाली इंस्पेक्टर, उझानी इंस्पेक्टर दलबल के साथ पहुंच गए थे। उस वक्त तक कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था।
डॉक्टरों को भी नहीं मालूम कि इतनी फोर्स अस्पताल में क्यों पहुंची है। पुलिस को देखकर मरीज और उनके तीमारदार असहज हो रहे थे। करीब दस बजे बदमाश जितेंद्र को लेकर पुलिस टीम पहुंची। उसके बाद पुलिस ने इमरजेंसी को अपने कब्जे में कर लिया।दोनों गेट बंद कर दिए गए। उस वक्त इमरजेंसी में एक मरीज भर्ती था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने घायल दरोगा व सिपाही का इलाज शुरू किया। देर रात करीब 11 बजे एसएसपी अंकिता शर्मा अस्पताल पहुंचीं।
Share

ट्रेंडिंग न्यूज़

सम्बंधित ख़बरें