उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर नितिन नबीन यूपी में दो दिवसीय दौरे पर हैं।
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए भाजपा अध्यक्ष का दौरान प्रस्तावित था। नितिन नबीन के दौरे की जानकारी देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, वे पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को वे विधायकों और सांसदों से मिलेंगे।
चौधरी ने बताया कि उनके इस दौरे से हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी इस दौरे को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुष्टि बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की दो दिवसीय यात्रा के लिए पार्टी इकाई तैयार है। उनका दौरान शनिवार को लखनऊ में शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सदस्य नेता की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। हम सभी उनके निर्देशों और सलाह का पालन करेंगे।
हाल ही में बनी यूपी भाजपा टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह पहली मुलाकात होगी। इस दौरे के दौरान, भाजपा अध्यक्ष वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। वे भाजपा के जन प्रतिनिधियों, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी बातचीत करेंगे। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। और इसका उद्देश्य नवगठित राज्य इकाई का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी की रणनीति को और बेहतर बनाना है।
नितिन नबीन अपने दौरे के दौरान शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। यूपी के बाद वे 6 और 7 जुलाई को जम्मू और कश्मीर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा भी करेंगे। जिसके दौरान वे पार्टी के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और केंद्र शासित प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से नितिन नबीन की केंद्र शासित प्रदेश की यह पहली यात्रा होगी। 6 जुलाई को वे जम्मू के मैजेस्टिक ग्रैंड पैलेस में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 7 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष जम्मू में एक युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं से बातचीत करेंगे।


