LucknowNews: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 को मंजूरी दे दी गई, जबकि एक प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।बैठक में शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्थान भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है। इसी आधार पर नाम परिवर्तन का अनुरोध 25 जून 2025 को शासन को भेजा गया था। भारत सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने के बाद अब कैबिनेट ने भी इस पर अंतिम मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में उप्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए नई नीति के साथ ही उप्र में स्टार्टअप, इन्क्यूबेशन स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत उप्र स्टार्टअप मिशन की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।


























