सोनभद्र: महिला को ‘डायन’ बताकर महीनों तक प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र: जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव से अंधविश्वास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला को ‘डायन’ बताकर उसके परिजनों द्वारा महीनों से मानसिक, सामाजिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पीड़िता के पति ने महिला थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार के कुछ लोगों ने महिला को लगातार ‘डायन’ कहकर अपमानित किया और उस पर जादू-टोना कर एक बच्ची को बीमार करने का आरोप लगाया।
शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता और उसके पति ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिवार का दावा है कि अंधविश्वास के कारण उन्हें लंबे समय से मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#Sonbhadra #SonbhadraNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #Duddhi #CrimeNews #PoliceInvestigatio


