शिवरात्रि से पहले कावड़ यात्रा शुरु हो चुकी है, लेकिन उससे पहले ही मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा विवादों में पड़ता नजर आ रहा है। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि हुड़दंगी कावड़ियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
दरअसल, 10 जुलाई की रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर कुछ कावड़िया अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव चौक पर डीजे को लेकर कांवड़ियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। इस दौरान एक कावड़िया ने तो नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर को 5 मिनट में वर्दी तक उतरवाने की धमकी डाली थी। आपको बता दे कि घटना के दौरान कवरेज कर रहे कुछ मीडिया कर्मियों के साथ भी इन हुड़दंगी कावड़ियों ने मार पिटाई भी की थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थी।
उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करें साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ये भी कहा कि कोई भी शिव भक्त कावड़िया ऐसा काम नहीं कर सकता जिसके मन में भगवान भोले शंकर के प्रति श्रद्धा है, उसको ऐसा करना किसी भी रूप में उचित नहीं है।
इसलिए कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे कावड़ यात्रा उसकी पवित्रता उसकी मर्यादा को ठेस पहुंचे कावड़ के प्रति श्रद्धा पूरे समाज पूरे देश के अंदर है उसमें कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का काम ना करें सभी कावड़ यात्रा में अपना सहयोग करें।
रिपोर्ट- दीपक वत्स (मुजफ्फरनगर)/सोनू सिंह


