उत्तर प्रदेश के Aligarh जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में ग्रामीणों को एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। Aligarh
जानकारी के मुताबिक, बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और शव को गांव के बाहर चरी के खेत में फेंक दिया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उनकी नजर शव पर पड़ी। शव की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। Aligarh
सूचना मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है। वहीं, युवक का सिर तलाशने के लिए आसपास के इलाके में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ करने के साथ-साथ लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हत्यारों तक पहुंचने के लिए कोई सुराग मिल सके। Aligarh
इस निर्मम वारदात के बाद सिकंदरपुर गांव और आसपास के इलाकों में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि आखिर युवक की हत्या किस वजह से की गई और वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खेत में क्यों फेंका गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है। Aligarh
रिपोर्टर विक्रम प्रताप / मानवी शर्मा


