मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है, मुरादाबाद में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरों को कटघरे में खड़ा कर दिया है, सांसद ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर भारी चंदा चोरी हुई है और इस पूरे मामले में शीर्ष स्तर पर संलिप्तता रही है।
सनातन पांडे ने मंच से दिए अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बार-बार अयोध्या जाया करता था, उन्होंने सवाल उठाया कि जब चंदे की चोरी हो रही थी, तो प्रदेश के मुखिया वहाँ क्या देख रहे थे? सांसद ने अपनी संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर एक बेहद सुरक्षित और वीआईपी सुरक्षा के अंतर्गत आने वाली जगह है,
जिसकी सामान्य तौर पर सुरक्षा जाँच नहीं की जा सकती है, इसी सुरक्षा का लाभ उठाकर अयोध्या से पैसों की हेराफेरी की गई है, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मंदिर में हुई चंदा चोरी की नैतिक ज़िम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए था, इसके साथ ही उन्होंने तंज कसा कि आज पूरा देश जान चुका है कि भाजपा के लोग जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और देश की 140 करोड़ जनता इसके लिए उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी है।

सांसद ने आरोप लगाया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुरक्षा कवच के दायरे में होने के कारण जाँच से परे था, जिसका इस्तेमाल अयोध्या दौरे के दौरान चंदे के पैसों को लाने-ले जाने के लिए किया गया है।
ओम प्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राजभर का जनाधार पूरी तरह समाप्त हो चुका है और वे भाजपा के इशारे पर अपनी राजनीतिक कीमत बढ़ाने के लिए ऐसी अनर्गल भाषा बोल रहे हैं।
टीनू यादव मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर अपराधी या यादव को अखिलेश यादव से जोड़कर देखना राजनीति की गलत नैतिकता है।
सोनम वांगचुक के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) से सरकार की कमियों को पूरी निडरता और मर्दानगी के साथ उजागर करने की अपील की।



