सुलतानपुर: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल मंगलवार को सुलतानपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। BJP
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रेम शुक्ल जिला संगठन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। BJP
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता का प्रमुख कार्यक्रम पार्टी के जिला कार्यालय, पयागीपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रेम शुक्ल शाम 4 बजे जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान वह समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखेंगे और मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता अपने संवाद के दौरान प्रदेश और देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की भूमिका स्पष्ट कर सकते हैं। BJP
भाजपा जिला संगठन की ओर से पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता के दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। BJP
रिपोर्टर- अरविंद श्रीवास्तव/ मानवी शर्मा


