🔔 Latest News ✕
MLC Election 2026: यूपी में जोर-आजमाइश का केंद्र बना एमएलसी चुनाव, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भिड़े BJP-सपा कार्यकर्ता
MLC Election 2026: यूपी में जोर-आजमाइश का केंद्र बना एमएलसी चुनाव, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भिड़े BJP-सपा कार्यकर्ता Oct 23, 2026
रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर बवाल, कुछ तस्वीरें हटाने का निर्देश
रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर बवाल, कुछ तस्वीरें हटाने का निर्देश Oct 23, 2026
Mainpuri: ‘बिना बूथ पर गए ही पड़ गए वोट’, MLC चुनाव में शख्स ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप
Mainpuri: ‘बिना बूथ पर गए ही पड़ गए वोट’, MLC चुनाव में शख्स ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप Oct 23, 2026
Gorakhpur: गाय की मौत के बाद गांव में रेबीज फैलने का डर
Gorakhpur: गाय की मौत के बाद गांव में रेबीज फैलने का डर Oct 23, 2026
PM मोदी के बाद अब Sonia Gandhi ने भी Instagram पर बनाया पेज, दो घंटे में इतने लोगों ने किया फॉलो
PM मोदी के बाद अब Sonia Gandhi ने भी Instagram पर बनाया पेज, दो घंटे में इतने लोगों ने किया फॉलो Oct 23, 2026
Etawah: घर लौट रहे युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव
Etawah: घर लौट रहे युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव Oct 23, 2026
MLC Election: गोरखपुर में कार से 2.5 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद
MLC Election: गोरखपुर में कार से 2.5 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद Oct 23, 2026
इटली में दंगों पर ‘योगी मॉडल’ की चर्चा, दंगाइयों से होगी वसूली?
इटली में दंगों पर ‘योगी मॉडल’ की चर्चा, दंगाइयों से होगी वसूली? Oct 22, 2026
‘मुझे मालूम है आप विदेश में…’, अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज
‘मुझे मालूम है आप विदेश में…’, अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज Oct 22, 2026
अखिलेश यादव का रामपुर दौरा, आजम खान से जेल में होगी मुलाकात
अखिलेश यादव का रामपुर दौरा, आजम खान से जेल में होगी मुलाकात Oct 22, 2026
Greece की सड़कों पर उतरे 10 हजार छात्र-शिक्षक, वेतन और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Greece की सड़कों पर उतरे 10 हजार छात्र-शिक्षक, वेतन और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन Oct 22, 2026
CA Inter Result 2026: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ सीए इंटरमीडिएट का परिणाम, ऐसे करें चेक
CA Inter Result 2026: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ सीए इंटरमीडिएट का परिणाम, ऐसे करें चेक Oct 22, 2026
कानपुर में युवक की निर्मम हत्या, कार की छत पर 1.5 KM तक घुमाने के बाद कुचला
कानपुर में युवक की निर्मम हत्या, कार की छत पर 1.5 KM तक घुमाने के बाद कुचला Oct 22, 2026
Stock Market: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, निवेशकों में चिंता बढ़ी
Stock Market: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, निवेशकों में चिंता बढ़ी Oct 22, 2026
रिहाई के बाद भी बढ़ीं मुश्किलें? सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस का नोटिस
रिहाई के बाद भी बढ़ीं मुश्किलें? सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस का नोटिस Oct 22, 2026
Uttarakhand: मदरसों में शुक्रवार के बदले रविवार का रहेगा अवकाश
Uttarakhand: मदरसों में शुक्रवार के बदले रविवार का रहेगा अवकाश Oct 21, 2026
माइग्रेन का दर्द सिर पर भारी? ये आसान घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
माइग्रेन का दर्द सिर पर भारी? ये आसान घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत Oct 21, 2026
किडनी की बीमारी के ये 5 लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किडनी की बीमारी के ये 5 लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज Oct 21, 2026
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत लेकर मंडलायुक्त पहुंचे सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत लेकर मंडलायुक्त पहुंचे सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी Oct 21, 2026
UP Election 2027: सपा पर मौलाना सैफ अब्बास का तीखा वार, बोले- 34 साल में मुसलमानों को छला गया  
UP Election 2027: सपा पर मौलाना सैफ अब्बास का तीखा वार, बोले- 34 साल में मुसलमानों को छला गया   Oct 21, 2026

Home मनोरंजन बॉलीवुड Kajol Birthday Special: शरारती थीं Kajol, स्कूल से भागने से लेकर Karan Johar की खिंचाई तक!
बॉलीवुडन्यूज़लेटेस्टTrending

Kajol Birthday Special: शरारती थीं Kajol, स्कूल से भागने से लेकर Karan Johar की खिंचाई तक!

Share
Share

Kajol Birthday Special: काजोल बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग, चुलबुले अंदाज और बेबाक स्वभाव से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। पर्दे पर उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ खूब पसंद की गई। वहीं, करण जौहर और शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती भी बॉलीवुड में काफी चर्चित रही है। और इसी मस्ती मजाक के दौरान काजोल को मिला जीवन साथी जो अभी तक है साथ जिससे काजोल और अजय के रिश्तें को सदाबहार रिश्ता भी माना जाता है

आज काजोल के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से जानते हैं, जो उनकी शरारती और बेबाक शख्सियत को दिखाते हैं।

Happy Birthday Kajol
Happy Birthday Kajol

पिता रखना चाहते थे ‘मर्सिडीज’ नाम

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। वह फिल्मी परिवार से आती हैं। उनकी मां तनुजा जानी-मानी अभिनेत्री थीं, जबकि पिता शोमू मुखर्जी फिल्ममेकर थे।

कहा जाता है कि काजोल के पिता को कारों का काफी शौक था। उन्हें ‘मर्सिडीज’ नाम भी काफी पसंद था और वह अपनी बेटी का नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे। हालांकि, उनकी मां तनुजा इसके लिए तैयार नहीं थीं। बाद में उनका नाम काजल रखा गया, जो बंगाली उच्चारण में धीरे-धीरे काजोल हो गया।

बचपन में काजोल काफी शरारती थीं। उनकी शरारतों से उनकी मां भी कई बार परेशान हो जाती थीं। मजाक में वह काजोल से कहती थीं कि उन्हें भी आगे चलकर बिल्कुल उन्हीं जैसी बेटी मिले।

पुरानी यादें
पुरानी यादें
पुरानी यादें
पुरानी यादें
बच्ची कजोल
बच्ची कजोल
बहनों का प्यार
बहनों का प्यार

11 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल से भागने की कोशिश

काजोल के माता-पिता का कम उम्र में ही तलाक हो गया था। उनकी मां फिल्मों में व्यस्त रहती थीं, इसलिए काजोल का काफी समय अपनी नानी शोभना समर्थ के साथ बीता।

बाद में उन्हें पंचगनी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने भेजा गया। एक बार काजोल को पता चला कि परिवार में कोई बीमार है और वह उनसे मिलने जाना चाहती थीं। छुट्टी नहीं मिलने पर उन्होंने एक दोस्त के साथ स्कूल से निकलने की योजना बनाई।

दोनों स्कूल से बाहर निकलकर लोकल गार्जियन के घर पहुंचीं। काजोल ने वहां कहा कि उनकी मां ने उन्हें घर बुलाया है और बस में बैठाने को कहा है। हालांकि, इससे पहले कि वह आगे जा पातीं, स्कूल की नन ने उन्हें पकड़ लिया और वापस बोर्डिंग स्कूल भेज दिया।

खास पल
खास पल

15 साल की उम्र में करण जौहर का उड़ाया था मजाक

करण जौहर और काजोल की दोस्ती आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में से एक है। लेकिन दोनों की पहली मुलाकात कुछ खास अच्छी नहीं रही थी।

काजोल करीब 15 साल की थीं, जब वह अपनी मां तनुजा के साथ एक पार्टी में गई थीं। वहां उनकी मुलाकात करण जौहर से हुई। करण उस समय करीब 17 साल के थे और थ्री-पीस सूट पहनकर पार्टी में पहुंचे थे।

करण को इस अंदाज में देखकर काजोल जोर-जोर से हंसने लगीं। करण इससे काफी असहज हो गए और कुछ देर बाद पार्टी छोड़कर चले गए।

हालांकि, समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। आगे चलकर करण जौहर की फिल्मों में काजोल ने कई यादगार किरदार निभाए।

कजोल और करन जौहर की मस्ती
कजोल और करन जौहर की मस्ती

अक्षय कुमार पर था काजोल का क्रश

काजोल को फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार पर क्रश था। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया था।

बताया जाता है कि एक फिल्म के प्रीमियर में काजोल को पता चला कि अक्षय कुमार भी वहां मौजूद हैं। इसके बाद वह करण जौहर के साथ पूरे प्रीमियर में अक्षय को ढूंढती रहीं।

काजोल का यह किस्सा उनके मस्तीभरे और बेबाक अंदाज को दिखाता है।

अक्षय कुमार पर था काजोल का क्रश
अक्षय कुमार पर था काजोल का क्रश

दोस्त के फोटोशूट के लिए गई थीं, खुद बन गईं हीरोइन

काजोल फिल्मों में काम करने के लिए शुरुआत में तैयार नहीं थीं। उनकी एक दोस्त अभिनेत्री बनना चाहती थीं और पोर्टफोलियो शूट कराने गई थीं। काजोल भी दोस्त का साथ देने के लिए उनके साथ पहुंचीं।

फोटोशूट के दौरान काजोल की भी तस्वीरें खींची गईं। फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष को उनकी तस्वीरें पसंद आईं। उन्होंने काजोल की तस्वीरें फिल्ममेकर राहुल रवैल को दिखाईं।

इसके बाद काजोल को फिल्म ‘बेखुदी’ का ऑफर मिला। शुरुआत में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था, लेकिन स्कूल की छुट्टियों में टाइमपास के लिए आखिरकार फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं।

यही फिल्म उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत बनी।

दोस्त के फोटोशूट के लिए गई थीं, खुद बन गईं हीरोइन
दोस्त के फोटोशूट के लिए गई थीं, खुद बन गईं हीरोइन

यह भी पढ़े: https://nation27.com/news/pradeep-rawat/

पहली फिल्म के पहले ही दिन सेट पर गिर गई थीं

काजोल ने ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म के सेट पर उनका पहला दिन भी काफी यादगार रहा।

मुहूर्त शॉट के दौरान काजोल पहली ही टेक में गिर गईं। उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। हालांकि, फिल्म के निर्देशक ने इसे मजाक में लिया और कहा कि पहले दिन सेट पर गिरना शुभ माना जाता है।

काजोल के बारे में बाद में भी कई बार मजाक किया गया कि जिस फिल्म के सेट पर वह गिरती हैं, वह फिल्म हिट हो जाती है।

शाहरुख खान ने पहली मुलाकात में कहा- ‘तुम कभी चुप नहीं होतीं’

काजोल और शाहरुख खान की दोस्ती और ऑनस्क्रीन जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है। लेकिन उनकी पहली मुलाकात भी काफी मजेदार थी।

फिल्म ‘बाजीगर’ की शूटिंग के दौरान काजोल ने पहली बार शाहरुख को देखा। शाहरुख उस समय चुपचाप बैठे हुए थे। काजोल ने उन्हें देखकर अपने आसपास के लोगों से मजाक करना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद काजोल शाहरुख के पास पहुंचीं और अपना परिचय दिया। शाहरुख ने उनसे पहला सवाल किया- ‘क्या तुम कभी चुप नहीं रहतीं?’

काजोल और शाहरुख
काजोल और शाहरुख

काजोल ने भी तुरंत जवाब दिया कि वह चुप नहीं रह सकतीं।

इसके बाद दोनों की दोस्ती इतनी मजबूत हुई कि उन्होंने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनमें ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माय नेम इज खान’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

अजय देवगन का फोन आया तो समझ लिया प्रैंक कॉल

काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों ने फिल्म ‘हलचल’ में साथ काम किया था।

शुरुआत में काजोल को अजय काफी शांत और गंभीर लगे। दोनों के बीच शुरुआत में ज्यादा दोस्ती नहीं थी।

एक दिन काजोल को फोन आया। सामने से आवाज आई कि वह अजय देवगन बोल रहे हैं। काजोल को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर सामने वाला अजय देवगन है तो वह भी श्रीदेवी हैं।

अजय ने दोबारा समझाने की कोशिश की, लेकिन काजोल ने फोन काट दिया। इसके बाद अजय ने काजोल की मां तनुजा को फोन करके पूरी बात बताई।

समय के साथ दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। बाद में 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगन ने शादी कर ली।

अजय देवगन का फोन आया तो समझ लिया प्रैंक कॉल
अजय देवगन का फोन आया तो समझ लिया प्रैंक कॉल

तीन दशक से दर्शकों के दिलों पर राज

काजोल ने अपने करियर में रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और गंभीर किरदारों को शानदार तरीके से निभाया है। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका बेबाक और मस्तीभरा अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है।

शरारती बच्ची से लेकर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री और फिर अजय देवगन की पत्नी और दो बच्चों की मां बनने तक, काजोल का सफर कई दिलचस्प किस्सों से भरा रहा है।

आज भी उनकी फिल्मों और किरदारों को दर्शक उतने ही प्यार से याद करते हैं। यही वजह है कि काजोल बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और यादगार अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

यह भी पढ़े: https://nation27.com/entertainment/bollywood/ramayana-trailer/

Share
Written by
Sonu Singh

सोनू सिंह पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में है। इस दौरान सहारा समय, टोटल टीवी, न्यूज नेशन और जागरण डॉट के साथ जुड़कर कार्य कर चुके है। वर्तमान में नेशन 27 में डिजिटल टीम का हिस्सा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

सम्बंधित ख़बरें