प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि मैसेज और फोन पर गाली-गलौज के बाद वह अपनी ननदों के साथ पूछताछ करने पहुंची थीं, जहां प्रिया सिंह समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। वहीं प्रिया सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रिया के मुताबिक, घटना में उसे और उसकी एक अन्य सहेली समेत कुछ लोगों को चोटें आईं। प्रिया ने अपनी एक उंगली में फ्रैक्चर होने का दावा भी किया है।
इस पूरे विवाद के पीछे की कहानी प्रिया कुछ अलग बताती है। उसका कहना है कि वह मूल रूप से मऊ की रहने वाली है। बचपन में पिता की मौत के बाद उसकी मुलाकात प्रीति से बाल सुधार गृह में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्रिया ने प्रीति को अपनी बहन जैसा मानना शुरू कर दिया। प्रिया का दावा है कि बाद में उसने प्रीति की बाहर आने में मदद की और हाटा में प्रीति के परिवार के साथ रहने लगी।
प्रिया के मुताबिक, वह एक दुकान पर काम करती थी और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रीति और उसके परिवार पर खर्च करती थी। प्रिया का दावा है कि उसने प्रीति के घर का राशन, सब्जी और गैस सिलेंडर तक अपनी कमाई से खरीदा है। कुछ दिन बाद प्रिया की एक अन्य युवती से दोस्ती हो गई, जो प्रीति को पसंद नहीं आई। इसी बीच उसने प्रीति को पैसे देना बंद कर दिया और कुछ समय के लिए नोएडा चली गई। प्रिया का आरोप है कि इसके बाद सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीरें डाली गईं। यहीं से दोनों के बीच विवाद और गहराता गया।
प्रिया का आरोप है कि सात अगस्त को जब वह अपनी सहेली के घर पहुंची, तभी प्रीति का पति कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गया और विवाद के बाद मारपीट हो गई। प्रिया का कहना है कि इस घटना में उसे गंभीर चोट लगी और उसकी उंगली में फ्रैक्चर हुआ। मेरी और मेरे सहेली की मोबाइल ले लिए है लोग दे नहीं रहे।
अब प्रिया पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है कि मारपीट की शिकायत करने के बावजूद उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। प्रिया अब मेडिकल और अन्य दस्तावेजों के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मिलकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग करने की बात कह रही है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हाटा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।
रिपोर्ट- राजकुमार गिरि @Nation27
यह भी पढ़ें- Akash Anand यूपी में फिर एक्टिव, इस बार बदले अंदाज के साथ लंबी पारी की तैयारी
यह भी पढ़ें- यूपी के हर जिले में युवाओं को UPSC से लेकर NEET तक की फ्री कोचिंग मिलेगी


