उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि शोरूम में खड़ी लगभग 60 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दमकल की तीन गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्या है पूरा मामला?
मामला जनपद शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के चरण सिंह कॉलोनी का है। वरदान ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में अचानक आग लग गई। शोरूम में खड़ी करीब 60 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग शोरुम में आग लगी।
सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और दमकल की तीन गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में फायर सेफ्टी संबंधी कोई भी उपकरण नहीं था। इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में जहां पर आग लगी वहां पर एलपीजी गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। गमीनत रही कि एलपीजी सिलेंडर में आग नहीं लगी और बड़ा हादसा होने से टल गया।
लगभग 20 लाख का नुकसान
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हादसा हुआ है। जिस समय आग लगी उस दौरान शोरुम में 60 स्कूटी खड़ी थी। इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में आग लगने से करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
शार्ट सर्किट से लगी आग
फायरमैन अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टिकोण शॉर्ट सर्किट से आग लगी है हमें सुबह 7:50 पर सूचना मिली थी इसके बाद हम तीन गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम में लगभग 60 गाड़ियां यहां पर हैं और हम लोगों ने तीन गाड़ियां फायर की लगी जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फायर का तो मुझे लग नहीं रहा यहां पर कोई इंतजाम हो और यहां पर सिलेंडर भी रखे हुए हैं आप देख सकते हैं।
रिपोर्ट- पंकज मलिक (शामली)


