UPSC CAPF परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए झाँसी के सौरभ यादव ने ऑल इंडिया 220वीं रैंक हासिल की है,खास बात यह है कि सौरभ ने अपनी तैयारी के दौरान AI और ChatGPT को अपना स्टडी पार्टनर बनाया और कठिन विषयों को समझने, सवालों के जवाब तलाशने और पढ़ाई को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में इनका लगातार इस्तेमाल किया।
सौरभ यादव राजेंद्र यादव के पुत्र हैं,उनके पिता किसान हैं और परिवार में एक भाई और एक बहन हैं,सौरभ की शुरुआती पढ़ाई बालाजी पब्लिक स्कूल झाँसी से हुई, जबकि हाईस्कूल की शिक्षा सन इंटरनेशनल स्कूल झाँसी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने NIT दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की।

AI और ChatGPT को बनाया पढ़ाई का साथी–सौरभ बताते हैं कि जब वह UPSC की तैयारी कर रहे थे, तब AI और ChatGPT ने उनकी पढ़ाई में सबसे ज्यादा मदद की,किसी विषय को समझने में परेशानी होती थी तो वह ChatGPT की मदद से उसे आसान भाषा में समझते थे, तैयारी के दौरान AI का इस्तेमाल उन्होंने विषयों को समझने, जानकारी को व्यवस्थित करने और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए किया।

सौरभ ने बताया कि उन्होंने UPSC की तैयारी की और इसके बाद उन्हें इस परीक्षा में सफलता मिली,उनका मानना है कि आज के दौर में AI और ChatGPT जैसे आधुनिक टूल पढ़ाई को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए मेहनत निरंतर सेल्फ स्टडी सबसे जरूरी है।
यह भी पढ़े: https://nation27.com/news/us-china-trade-war/
युवाओं को सौरभ का संदेश–सेल्फ स्टडी से रच सकते हैं इतिहास:सौरभ यादव का युवाओं के लिए साफ संदेश है कि अगर लक्ष्य तय हो और सेल्फ स्टडी के साथ लगातार मेहनत की जाए तो इतिहास रचा जा सकता है,उनका कहना है कि संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन सही दिशा में मेहनत, आत्मविश्वास और तकनीक का सही इस्तेमाल सफलता की राह आसान कर सकता है।
सौरभ की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार और झाँसी के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह भी दिखाती है कि AI और ChatGPT जैसी तकनीक का सही इस्तेमाल आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में एक प्रभावी स्टडी पार्टनर बन सकता है।

AI और ChatGPT क्या है?
आज की दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलाव में AI (Artificial Intelligence) एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। आसान भाषा में कहें तो AI ऐसी तकनीक है, जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने और काम करने में मदद करती है।
जैसे इंसान अपने अनुभव से सीखता है, वैसे ही AI भी दिए गए डेटा और जानकारी के आधार पर चीजों को समझता है और बेहतर जवाब देने की कोशिश करता है। आज AI का इस्तेमाल पढ़ाई, स्वास्थ्य, बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और कई दूसरे क्षेत्रों में किया जा रहा है।

ChatGPT क्या है?
ChatGPT एक ऐसा AI टूल है, जिससे आप बातचीत कर सकते हैं। यह आपके सवालों को समझकर आसान भाषा में जवाब देता है। अगर आपको कोई विषय समझना हो, नोट्स बनाने हों, पढ़ाई का प्लान तैयार करना हो या किसी जानकारी को सरल तरीके से जानना हो, तो ChatGPT आपकी मदद कर सकता है।
छात्रों के लिए ChatGPT कैसे उपयोगी है?
- मुश्किल टॉपिक को आसान भाषा में समझने में मदद करता है।
- पढ़ाई के लिए बेहतर प्लान बनाने में सहायता करता है।
- सवालों के जवाब और उदाहरण देकर समझ बढ़ाता है।
- नोट्स और रिवीजन में मदद करता है।

लेकिन याद रखना जरूरी है कि AI सिर्फ एक सहायक है, आपकी मेहनत का विकल्प नहीं। सफलता के लिए मेहनत, लगन और सही दिशा सबसे जरूरी है। AI का सही इस्तेमाल करके आप अपनी पढ़ाई और काम को और बेहतर बना सकते हैं।
आज के समय में AI और ChatGPT जैसी तकनीकें उन लोगों के लिए एक मजबूत साथी बन सकती हैं, जो सीखने और आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं।
यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/shamli/massive-fire-at-electric-scooter-showroom/
रिपोर्ट | हेमंत कुमार गुप्ता (झांसी) काजल कुमारी


