लखनऊ के पारा इलाके में मोहानरोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे विद्यालय की अव्यवस्थाओं और लापरवाही के खिलाफ बुद्धेश्वर से मोहान रोड जाने वाले मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर बैठकर शिक्षकों और कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब है और खाने में कई बार कीड़े मिलने की शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होती। छात्रों ने विद्यालय के फार्मासिस्ट पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि तबीयत खराब होने पर पर्याप्त उपचार के बजाय सिर्फ डोलो टैबलेट देकर मामला टाल दिया जाता है।

छात्रों के सड़क पर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, प्रमुख सचिव अनुराग यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें विद्यालय परिसर में ले जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने छात्रों को जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
हालांकि यह एक गंभीर मामला है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें खराब भोजन मिलने पर इसकी शिकायत की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया गया है। अब समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्रों से वादा किया है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।