कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे इस मुकाबले में भारत टीम ने शुरुआती झटकों के बाद अपनी पारी को संभालते हुए 109 रन बना लिए हैं।
भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद यशस्वी और फर्नांडो के बीच मैदान पर बहस भी देखने को मिली। केएल राहुल भी अपना विकेट गंवा चुके हैं। इसके बाद शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को आगे बढ़ाया और नाबाद लौटे।
सारांश जैन का टेस्ट में डेब्यू
खासबात यह है कि दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। सारांश ने इसी मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में मौका दिया गया है।
सीरीज में भारत को बढ़त
बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में भारत ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया था। इस जीत के साथ भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजर दूसरे टेस्ट पर जमी हुई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
टीम इंडिया
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंकाई टीम
लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, काकामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
रिपोर्ट: कुणाल कौशल


