उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले कांग्रेस के वादों की हवा निकाल दी है। बता दें कि कांग्रेस ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर उनकी सरकार परिवार के हर सदस्य को नौकरी देगी। कांग्रेस के इस दावे पर धामी ने सवाल किया है।
धामी ने कांग्रेस से पूछा रोड़मेप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के रोजगार संबंधी दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि “कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे करती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में नकल माफिया हावी रहे और योग्य युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाई। धामी ने कांग्रेस के परिवार के हर सदस्य को नौकरी देने के दावे पर भी सवाल उठाए इस योजना के लिए बजट स्पष्ट करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास युवाओं को लेकर कोई स्पष्ट विजन नहीं है।
धामी ने गिनाए सरकार के काम
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने युवाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। बीजेपी की ओर से भी युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उन्हें चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका देने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की युवा केंद्रित योजनाओं और अब तक किए गए कामों को गिनाया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी की प्राथमिकता में रखा गया है और राष्ट्रीय स्तर पर भी युवाओं को जोड़ने के लिए समितियों का गठन किया गया है। धामी ने नकल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने पारदर्शी तरीके से 34 हजार से अधिक नियुक्तियां की हैं।


