लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह की अगुवाई में लखनऊ के कुड़िया घाट पर गोमती नदी के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान गोमती नदी की सफाई के साथ-साथ वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
इसको लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों, मेयर और आम नागरिक भी हिस्सा लेंगे।
सुबह 7 बजे कुड़िया घाट पहुंचने की अपील
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 7 बजे कुड़िया घाट पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गोमती नदी की सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा घाट परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि गोमती लखनऊ की पहचान और आस्था से जुड़ी हुई है। ऐसे में नदी की स्वच्छता और उसके आसपास के पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सफाई अभियान के साथ वृक्षारोपण के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश भी दिया जाएगा.
रिपोर्ट – रुद्र प्रताप सिंह


