केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक पोस्ट जारी कर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर आपत्ति जाहिर की है। न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित किया गया। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यक्रम का विरोध किया गया। उनके द्वारा भारतीय ध्वज के अपमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री की नाराजगी सामने आई है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक पोस्ट कर कहा कि आपको सरकार और आरएसएस का विरोध करने की स्वतंत्रता है, लेकिन यदि कोई मेरे देश या हमारे ध्वज का अपमान करेगा तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उनके द्वारा प्रदर्शनकारियों को स्पष्ट रुप से चेतावनी दी गई है। अब भारत सरकार की तरफ प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों का एक सम्मेलन था। इस कार्यक्रम के विरोध में कुछ खालिस्तानी कट्टरपंथियों द्वारा विरोध किया गया। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान भारतीय ध्वज को पैरों में लगाकर एक खालिस्तानी डांस करता नजर आया।
यह भी पढ़ें- ‘संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं, ज्ञान की विरासत है’, विश्व संस्कृत दिवस पर अमित शाह का संदेश
घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कट्टरपंथी खालिस्तानी कार्यक्रम स्थल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग ढोल बजा रहे है और एक व्यक्ति भारतीय तिरंगे को अपने पैरों में लपेट कर उसका अपमान कर रहा है। प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े न्यूयॉर्क पुलिस को भी देखा जा सकता है।
घटना के विरोध में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “हमने हमेशा कहा है कि आपको RSS, BJP या सरकार की बुराई करने की आजादी है, लेकिन हमारे देश को गाली मत दो” ध्यान से सुनें.. हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। यह तुम्हें बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा।
रिपोर्ट- सोनू सिंह


