झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता और दादी पर उसके और उसकी छोटी बहन के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है नाबालिग बेटी ने बड़ागांव थाने में लिखित शिकायत देकर पिता और दादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है
दरअसल, बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बराठा निवासी पुत्री ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता और दादी ने उसके साथ तथा उसकी बहन परी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की है।
पीड़िता के मुताबिक, उसने मामले की जानकारी अपनी टीचर को दी, जिसके बाद टीचर ने उन्हें समझाया और 112 नंबर पर शिकायत भी की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी उसके साथ दोबारा मारपीट की गई, जिससे उसके दांत, मुंह, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं।
बेटी को पीटने का गांव के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर बड़ागांव थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बच्चियों की माँ निधन हो चुका है और पीड़ित बच्चियों के नाम बैंक में लाखों रुपये जमा है जिन्हें पाने के लिए कलयुगी पिता अपनी नाबालिग बेटियों की बेरहमी से पिटाई करता है।


