🔔 Latest News ✕
Lucknow: कातिल निकला गोल्ड मेडलिस्ट, पार्किंग विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर की थी हत्या
Lucknow: कातिल निकला गोल्ड मेडलिस्ट, पार्किंग विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर की थी हत्या Oct 28, 2026
‘बार-बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं’, Mayawati के जवाब पर छलक पड़े आकाश आनंद के आंसू, सुनाई पूरी कहानी
‘बार-बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं’, Mayawati के जवाब पर छलक पड़े आकाश आनंद के आंसू, सुनाई पूरी कहानी Oct 28, 2026
Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू
Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू Oct 28, 2026
MLC Election में वाराणसी में BJP हारी, बेंगलुरु-पटना में बड़ा खेल, कर्नाटक में कांग्रेस फेल
MLC Election में वाराणसी में BJP हारी, बेंगलुरु-पटना में बड़ा खेल, कर्नाटक में कांग्रेस फेल Oct 28, 2026
Agra: शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर रोने वाले आकाश अग्रवाल की जीत, वीडियो हुआ था वायरल
Agra: शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर रोने वाले आकाश अग्रवाल की जीत, वीडियो हुआ था वायरल Oct 28, 2026
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस Oct 28, 2026
फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ी दिलचस्पी, गाजियाबाद के जिम में आधुनिक सुविधाओं पर जोर
फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ी दिलचस्पी, गाजियाबाद के जिम में आधुनिक सुविधाओं पर जोर Oct 28, 2026
Gorakhpur: शिक्षक MLC चुनाव में कांटे की टक्कर, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर 224 वोट! 10 हजार मतपत्रों की गिनती बाकी
Gorakhpur: शिक्षक MLC चुनाव में कांटे की टक्कर, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर 224 वोट! 10 हजार मतपत्रों की गिनती बाकी Oct 28, 2026
करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा में न भूलें ये 2 मंत्र, अखंड सौभाग्य की है मान्यता
करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा में न भूलें ये 2 मंत्र, अखंड सौभाग्य की है मान्यता Oct 28, 2026
Ghaziabad: जिम की दोस्ती बनी साजिश की वजह, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला
Ghaziabad: जिम की दोस्ती बनी साजिश की वजह, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला Oct 28, 2026
Kushinagar में बेकाबू बस का कहर, लड़की की मौत, डेढ़ दर्जन राहगीर घायल
Kushinagar में बेकाबू बस का कहर, लड़की की मौत, डेढ़ दर्जन राहगीर घायल Oct 27, 2026
UP MLC Election बीजेपी-सपा के बीच क्यों बना प्रतिष्ठा का सवाल, कहां से कौन आगे ?
UP MLC Election बीजेपी-सपा के बीच क्यों बना प्रतिष्ठा का सवाल, कहां से कौन आगे ? Oct 27, 2026
Bijnor: भतीजा ही निकला चाचा का कातिल, जमीन विवाद के बाद 3 लाख रुपये में सुपारी देकर करा दी हत्या
Bijnor: भतीजा ही निकला चाचा का कातिल, जमीन विवाद के बाद 3 लाख रुपये में सुपारी देकर करा दी हत्या Oct 27, 2026
2002 से 2022, Uttar Pradesh में कौन किस पर पड़ा भारी, 5 विधानसभा चुनाव के नतीजे, देखिए वोट शेयर का गुणा-गणित
2002 से 2022, Uttar Pradesh में कौन किस पर पड़ा भारी, 5 विधानसभा चुनाव के नतीजे, देखिए वोट शेयर का गुणा-गणित Oct 27, 2026
Hapur: गंगा स्नान के लिए जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
Hapur: गंगा स्नान के लिए जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत Oct 27, 2026
Rahul Gandhi की रैली को पदयात्रा से जवाब, 1 नवबंर को देश की सड़कों पर उतरेंगे BJP के ‘धुरंधर’
Rahul Gandhi की रैली को पदयात्रा से जवाब, 1 नवबंर को देश की सड़कों पर उतरेंगे BJP के ‘धुरंधर’ Oct 27, 2026
Lucknow: तिहरे हत्याकांड के बाद शव रखकर प्रदर्शन, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित
Lucknow: तिहरे हत्याकांड के बाद शव रखकर प्रदर्शन, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित Oct 27, 2026
MLC Vote Counting Live: 11 सीटों पर आज फैसले की घड़ी, सुबह से मतगणना शुरु
MLC Vote Counting Live: 11 सीटों पर आज फैसले की घड़ी, सुबह से मतगणना शुरु Oct 27, 2026
Greater Noida में एनकाउंटर, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी बदमाश
Greater Noida में एनकाउंटर, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी बदमाश Oct 26, 2026
25 गांव, 6 हजार एकड़ जमीन और किसानों का विरोध! New Gorakhpur पर सरकार को सपा नेता का अल्टीमेटम
25 गांव, 6 हजार एकड़ जमीन और किसानों का विरोध! New Gorakhpur पर सरकार को सपा नेता का अल्टीमेटम Oct 26, 2026

Home राज्य उत्तर प्रदेश लखनऊ मायावती के परिवार से एक और चेहरा राजनीति में, ईशान आनंद की एंट्री पर सस्पेंस बरकरार
लखनऊउत्तर प्रदेशन्यूज़राजनीतिराज्यलेटेस्ट

मायावती के परिवार से एक और चेहरा राजनीति में, ईशान आनंद की एंट्री पर सस्पेंस बरकरार

Share
ईशान आनंद
Share

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर संगठन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में उतारने का फैसला किया है। रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई लंबी बैठक के बाद ईशान आनंद को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और कुछ राज्यों का प्रभार भी दिया जा सकता है।

ईशान आनंद को लेकर सामने आ रही इन चर्चाओं पर बसपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पार्टी के स्तर पर अंतिम फैसला और जिम्मेदारियों का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। ऐसे में फिलहाल ईशान की संभावित जिम्मेदारी को लेकर सामने आ रही जानकारी को पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के तौर पर देखा जा रहा है।

मायावती और आनंद कुमार को करेंगे रिपोर्ट

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अगर ईशान आनंद को प्रस्तावित जिम्मेदारी मिलती है तो वह सीधे बसपा सुप्रीमो मायावती और अपने पिता आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे। आनंद कुमार बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इससे साफ है कि पार्टी संगठन में ईशान को सामान्य पद देने के बजाय सीधे शीर्ष नेतृत्व के साथ काम करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ईशान आनंद लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में पर्दे के पीछे नजर आते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें औपचारिक तौर पर सक्रिय राजनीति में लाने की तैयारी बताई जा रही है। माना जा रहा है कि संगठन के कामकाज, राज्यों में पार्टी की स्थिति और कार्यकर्ताओं से समन्वय जैसे मोर्चों पर उन्हें जिम्मेदारी मिल सकती है।

आकाश आनंद के बाद ईशान की एंट्री

ईशान आनंद को जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब बसपा में आकाश आनंद की भूमिका को लेकर बड़ा बदलाव हो चुका है। मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटा दिया था। इसके बाद से पार्टी में युवा नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। आकाश आनंद को मायावती ने पहले पार्टी के भीतर तेजी से आगे बढ़ाया था और उन्हें युवा चेहरे के तौर पर पेश किया गया था। बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर कई फैसले लिए। अब छोटे भाई ईशान आनंद को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावनाओं ने बसपा की आगे की रणनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

रविवार की बैठक के बाद बढ़ी हलचल

रविवार को लखनऊ में बसपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की मैराथन बैठक हुई। बैठक में संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी बैठक के बाद ईशान आनंद को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज होने की बात सामने आई। सूत्रों के अनुसार, उन्हें कई राज्यों की जिम्मेदारी देने पर भी मंथन हुआ है। बसपा के लिए आने वाला समय संगठन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी लंबे समय से अपने पुराने मजबूत जनाधार को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में युवा चेहरे को संगठन में जिम्मेदारी देना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

क्या है मायावती की रणनीति?

राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि ईशान आनंद को अगर औपचारिक रूप से बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो बसपा की राजनीति में इसका असर कितना दिखाई देगा। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करना है। मायावती का फोकस लगातार संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी के कैडर को सक्रिय करने पर रहा है। ऐसे में ईशान को राज्यों की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें संगठन के कामकाज को करीब से समझने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधे जुड़ने का मौका मिल सकता है।

बसपा में परिवार की भूमिका फिर चर्चा में

ईशान आनंद की संभावित राजनीतिक एंट्री के साथ बसपा में परिवार की भूमिका भी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार पहले से ही पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भतीजे आकाश आनंद को भी एक समय पार्टी में तेजी से आगे बढ़ाया गया था। mअब अगर ईशान आनंद को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलती है तो बसपा के भीतर मायावती के परिवार की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो सकती है। हालांकि, पार्टी की तरफ से अभी इस फैसले पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

बसपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों की नजर पार्टी के आधिकारिक ऐलान पर है। ईशान आनंद को कौन-कौन से राज्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी, उनका पद क्या होगा और संगठन में उनकी भूमिका का दायरा कितना बड़ा होगा, इन सवालों के जवाब पार्टी की घोषणा के बाद ही साफ होंगे। अगर ईशान को वास्तव में मुख्य सेक्टर प्रभारी के साथ कई राज्यों की जिम्मेदारी दी जाती है, तो यह बसपा के संगठन में उनके औपचारिक राजनीतिक सफर की शुरुआत होगी। साथ ही, यह भी पता चलेगा कि मायावती आने वाले समय में पार्टी के युवा नेतृत्व को किस तरह आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

Share
Written by
Sonu Singh

सोनू सिंह पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में है। इस दौरान सहारा समय, टोटल टीवी, न्यूज नेशन और जागरण डॉट के साथ जुड़कर कार्य कर चुके है। वर्तमान में नेशन 27 में डिजिटल टीम का हिस्सा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

सम्बंधित ख़बरें
Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू
दिल्लीन्यूज़राजनीतिराज्यलेटेस्ट

Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को...