अमरोहा: यूपी के अमरोहा (Amroha) में कक्षा दो में पढ़ने वाली आठ साल की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ने गई मासूम के साथ महिला टीचर के 20 साल के भाई ने दुष्कर्म किया।
बिगड़ी मासूम की तबीयत
घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला अमरोहा कोतवाली क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि उस वक्त महिला टीचर के घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान शिक्षिका के भाई मोहसिन ने मासूम के साथ दरिंदगी की। ट्यूशन से घर लौटने के बाद छात्रा गुमसुम रही। हालत बिगड़ने पर मां ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद छात्रा ने रोते हुए घटना की जानकारी दी।
निजी अस्पताल में छात्रा भर्ती
इसके बाद परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से उसका उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मोहसिन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट: अरूण चाहल


