🔔 Latest News ✕
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, शोक में डूबा परिवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, शोक में डूबा परिवार Nov 20, 2026
Gorakhpur: किशोर की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश तेज; पुलिस कार्रवाई पर सपा ने उठाए सवाल
Gorakhpur: किशोर की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश तेज; पुलिस कार्रवाई पर सपा ने उठाए सवाल Nov 20, 2026
Hathras: लग्न समारोह में फोटोग्राफर से विवाद के बाद मारपीट, फायरिंग का आरोप; तीन लोग घायल
Hathras: लग्न समारोह में फोटोग्राफर से विवाद के बाद मारपीट, फायरिंग का आरोप; तीन लोग घायल Nov 20, 2026
Naseem Durrani Encounter: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़; डी-कंपनी से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर ढेर
Naseem Durrani Encounter: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़; डी-कंपनी से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर ढेर Nov 20, 2026
Saif Ali Khan Threat: अभिनेता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग और बाबा सिद्दीकी केस के तारों की सनसनीखेज जांच
Saif Ali Khan Threat: अभिनेता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग और बाबा सिद्दीकी केस के तारों की सनसनीखेज जांच Nov 19, 2026
Akhilesh Road Show: मासूम की मौत पर CM योगी का तीखा बयान, बोले- ‘उस मासूम की गलती…’
Akhilesh Road Show: मासूम की मौत पर CM योगी का तीखा बयान, बोले- ‘उस मासूम की गलती…’ Nov 19, 2026
Bijnour: कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का DM ने लिया जायजा
Bijnour: कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का DM ने लिया जायजा Nov 19, 2026
‘भारत अब नया गेम खेल रहा है…’, GTA स्टाइल में पीएम मोदी का विपक्ष पर धमाकेदार हमला
‘भारत अब नया गेम खेल रहा है…’, GTA स्टाइल में पीएम मोदी का विपक्ष पर धमाकेदार हमला Nov 19, 2026
Azam Khan: ‘अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा; जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे आजम खान का भाजपा और जांच एजेंसियों पर तीखा प्रहार
Azam Khan: ‘अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा; जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे आजम खान का भाजपा और जांच एजेंसियों पर तीखा प्रहार Nov 19, 2026
देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानिए देवताओं को जगाने की खास रस्म
देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानिए देवताओं को जगाने की खास रस्म Nov 19, 2026
UPSC उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, 7 दिसंबर से शुरू होगा इंटरव्यू राउंड
UPSC उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, 7 दिसंबर से शुरू होगा इंटरव्यू राउंड Nov 18, 2026
दिल्ली के 53 होटल-गेस्ट हाउसों पर NGT सख्त, तत्काल कार्रवाई का आदेश, जानें पूरा मामला
दिल्ली के 53 होटल-गेस्ट हाउसों पर NGT सख्त, तत्काल कार्रवाई का आदेश, जानें पूरा मामला Nov 18, 2026
UP Election 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस ने निकाला बीच का रास्ता, लोकसभा के फॉर्मूले पर बन सकती है बात
UP Election 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस ने निकाला बीच का रास्ता, लोकसभा के फॉर्मूले पर बन सकती है बात Nov 18, 2026
UP Election 2027: योगी का बड़ा दावा, बोले- सिर्फ हैट्रिक नहीं, इस बार बनेगा रिकॉर्ड
UP Election 2027: योगी का बड़ा दावा, बोले- सिर्फ हैट्रिक नहीं, इस बार बनेगा रिकॉर्ड Nov 18, 2026
‘Panchayat 5’ का इंतजार हुआ खत्म? मेकर्स ने रिलीज डेट से उठाया पर्दा
‘Panchayat 5’ का इंतजार हुआ खत्म? मेकर्स ने रिलीज डेट से उठाया पर्दा Nov 18, 2026
कार्तिक प्रदोष 2026: 22 नवंबर को व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
कार्तिक प्रदोष 2026: 22 नवंबर को व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व Nov 18, 2026
नागरिकता और वोटर लिस्ट का मामला पहुंचा कोर्ट, सोनिया गांधी पर 28 नवंबर को सुनवाई
नागरिकता और वोटर लिस्ट का मामला पहुंचा कोर्ट, सोनिया गांधी पर 28 नवंबर को सुनवाई Nov 18, 2026
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर बड़ा वार, लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट ढेर
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर बड़ा वार, लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट ढेर Nov 18, 2026
Dhoni के संन्यास के बाद साक्षी का पहला रिएक्शन, पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
Dhoni के संन्यास के बाद साक्षी का पहला रिएक्शन, पोस्ट ने जीता फैंस का दिल Nov 18, 2026
Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला, दिन में धूप और सुबह-शाम सताएगी ठंड
Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला, दिन में धूप और सुबह-शाम सताएगी ठंड Nov 18, 2026

Home राज्य उत्तर प्रदेश रामदेव ने किया बृजभूषण शरण पर 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराज्यलेटेस्टTrending

रामदेव ने किया बृजभूषण शरण पर 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

Share
पूर्व सांसद, बृजभूषण शरण सिंह
Share

गोंडा। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। पतंजलि फूड्स ने कैसरगंज से पूर्व सांसद रहे ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके ब्रजभूषण सिंह की कानूनी मुश्किलें इस मामले के चलते और बढ़ती नजर आ रही हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत ब्रजभूषण शरण सिंह के उन सार्वजनिक बयानों से हुई, जिनमें उन्होंने पतंजलि के घी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उसे नकली करार दिया था। वर्ष 2022 में एक सार्वजनिक मंच से ब्रजभूषण सिंह ने पतंजलि के घी को नकली बताते हुए लोगों को सलाह दी थी कि वे बाजार का घी खरीदने के बजाय घर में गाय या भैंस पालें, और उन्होंने ‘पतंजलि’ नाम के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए थे।

इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी का सिलसिला थमा नहीं। पिछले साल अगस्त में भी उन्होंने मिलावटी घी के मुद्दे पर बाबा रामदेव और उनके उत्पादों को फिर निशाने पर लिया था। इसके अलावा, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने एक छात्र के चेहरे पर मुंहासों को लेकर टिप्पणी करते हुए इसे रामदेव के घी से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज़ में निशाना साधा था, जिस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े थे। पतंजलि फूड्स का कहना है कि पूर्व सांसद के इन बार-बार दिए गए बयानों से कंपनी की साख और ब्रांड छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिसका सीधा असर उसकी बिक्री और शेयर मूल्य पर पड़ा है। इसी आधार पर कंपनी ने अदालत से 50 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। पतंजलि फूड्स का पंजीकृत कार्यालय मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित विजय नगर इलाके में होने के चलते यह मामला सबसे पहले इंदौर की जिला अदालत में दायर किया गया था। शुरुआती सुनवाई के दौरान अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस जारी किए, जिसके बाद मामला ट्रायल के चरण में पहुंचा। इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की स्वीकार्यता को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जिसके चलते यह मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई मंगलवार, 15 सितंबर को हुई। सुनवाई के दौरान पतंजलि फूड्स की ओर से पेश हुए वकील विक्रम मालवीय ने अदालत में दलील दी कि पूर्व सांसद के बयानों से कंपनी की ब्रांड छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है और इसका असर कंपनी के शेयर मूल्य पर भी पड़ा है, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर, ब्रजभूषण शरण सिंह की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर के लिए निर्धारित की है, यानी आज इस मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। बाबा रामदेव और ब्रजभूषण शरण सिंह के बीच यह टकराव नया नहीं है। नवंबर 2022 में भी सांसद रहते हुए बाराबंकी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ब्रजभूषण सिंह ने स्वास्थ्य और शुद्ध घी-दूध की अहमियत पर बोलते हुए परोक्ष रूप से पतंजलि के घी पर टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें- मायावती का सरकार पर तीखा हमला, UPI का नया नियम जनता पर दोहरी मार

इसके अलावा पिछले साल अगस्त में बलरामपुर में दिए एक विवादित बयान को लेकर भी उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिस पर बाद में उन्होंने माफी भी मांग ली थी। उन्होंने सफाई दी थी कि आचार्य बालकृष्ण के साथ हुई तीखी बातचीत के बाद ही यह विवाद शुरू हुआ। इस विवाद के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से जुड़ा एक पुराना मामला भी चर्चा में है। वर्ष 2020 में पिथौरागढ़ के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पतंजलि के घी का नमूना जांच के लिए लिया था, जो दो बार की जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरा था। इसके आधार पर अदालत ने कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। यह प्रकरण पतंजलि और बृजभूषण सिंह के मौजूदा विवाद में एक अतिरिक्त संदर्भ के तौर पर सामने आ रहा है। कुल मिलाकर, यह मामला अब केवल दो व्यक्तित्वों के बीच की बयानबाजी न रहकर एक बड़े कानूनी विवाद का रूप ले चुका है, जिसका फैसला कंपनी की ब्रांड छवि और पूर्व सांसद दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सभी की निगाहें अब 18 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं।

Share
Written by
Sonu Singh

सोनू सिंह पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में है। इस दौरान सहारा समय, टोटल टीवी, न्यूज नेशन और जागरण डॉट के साथ जुड़कर कार्य कर चुके है। वर्तमान में नेशन 27 में डिजिटल टीम का हिस्सा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

लेटेस्ट

सम्बंधित ख़बरें