सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही बेटी को 95 हजार रुपये में बेच दिया जिसके बाद कुछ लोग जमीन पर बैठकर पैसे गिनते हुए नजर आ रहे हैं। जिन नोटों की गिनती हो रही है उसे करीब 95 हज़ार रुपये बताया जा रहा है जिसमें बेटी का सौदा हुआ था।
95 हजार में पिता ने बेच दी बेटी
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सौदागर महिला पुलिस के पास पहुंच गई और उसने इस मामले की उन्हें जानकारी दी। घटना को लेकर वीडियो बनाने वाली महिला का कहना है उसके वीडियो में जो लोग दिखाई दे रहे हैं, दरअसल में ये लड़कियों की खरीद-फरोख्त करते हैं।
वीडियो में जो दलाल के साथ पैसा गिन रहा है उसमें एक लड़की के पिता भी हैं जिसने अपनी बेटी को 95 हज़ार में बेचने की बात कही थी। महिला सौदागर ललिता ने पुलिस अधिकारियों को इसकी शिकायत 24 सितंबर 2026 को की थी। महिला ने शिकायत में लिखा कि उसके साथ लड़की के पिता लाला चंद और दलाल मौला राम ने 95 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी की है।
सौदा करने वाली महिला पहुंची पुलिस के पास
महिला ने पुलिस अधिकारियों को ये भी बताया कि लाला चंद ने 95 हज़ार लेने के बाद भी अपनी बेटी को नहीं दिया और न ही पैसा वापस किया। महिला का ये भी आरोप है कि दलाल मौला राम लड़कियों की खरीद फ़रोख़्त करता है।
महिला ने ये सनसनीखेज़ खुलासा किया कि जिस लड़की का सौदा हुआ उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके पिता ने उसे बेच दिया है। बताया जा रहा है लड़की का पिता लाला राम बेहद गरीब है. आर्थिक हालात ठीक नही हैं। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया था।
रिपोर्ट: राहुल अरोड़ा






















