लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय लोकदल भी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटा है। बस्ती में जिलाध्यक्ष और जिला सचिव की घोषणा के बाद RLD के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर राज सिंह ने नेशन 27 से खास बातचीत की।
RLD ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
इस दौरान उन्होंने एनडीए के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुटी है।
प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एनडीए की तैयारी है। चुनाव में सिंबल चाहे किसी भी दल का हो, एनडीए के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में आरएलडी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
एनडीए की ही बनेगी सरकार: RLD
वहीं, इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में नेताओं के बीच केवल बयानबाजी चल रही है, धरातल पर गठबंधन नजर नहीं आ रहा। ऐश्वर राज सिंह ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगा।
रिपोर्ट: इमरान अली
























