जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट इलाके की शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में आगामी 11 अक्टूबर से विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन और मंदिर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम तैयारियां करने में जुटा है। शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रों के दौरान लगने वाले मेले में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। मान्यता के अनुसार इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मंदिर परिसर में दर्शन करने के लिए आते है। व्यवस्था को सुचारू रुप से संचालित करने और मंदिर में सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की जुटा रहता है। मंदिर की ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार शारदीय नवरात्रों में लाखों लोग एक साथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाती है। सभी आने वाले श्रद्धालुओं की जांच की जाती है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित पेयजल, पथ प्रकाश, शौचालय, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्था समेत यातायात पार्किंग, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों को लेकर तैयारियां की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिखी युवा उद्यमियों की ताकत, टीनएज फाउंडर्स ने साझा किए अपने अनुभव
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, सहारनपुर कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एसडीएम सुबोध कुमार आदि मेले की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके है। उधर, सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह भी मंदिर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटे है। फिलहाल शारदीय नवरात्रि मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन और मंदिर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
रिपोर्ट- गौरव सैनी/सोनू सिंह (सहारनपुर)
























