लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आराधना राय को जिम्मेदारी दिए जाने पर यूपी कांग्रेस (Lucknow) में कलह अब खुल कर सामने आ गई है। आज राजधानी लखनऊ में हालात इतने खराब हो गए कि अजय राय गुट और आराधना मिश्रा गुट के कार्यकर्ताओं के बीच लात-जूते चलने लगे।
लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से हंगामे का जो वीडियो सामने आया है उसमें पार्टी कार्यकर्ता मारपीट, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रहे है। इसको लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अब धरने पर बैठ गए हैं।
कांग्रेस दफ्तर में जमकर मारपीट
आरोप है कि आज नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान अजय राय के समर्थकों से बदसलूकी हुई। उन्हें गाली दी गई। इससे नाराज़ होकर अजय राय और उनके समर्थक भिड़ गए और फिर जमकर लात-जूते चले। आपसी कलह में यूपी कांग्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने के बाद अजय राय ने कहा था कि कुर्सी बदली है, कांग्रेस के प्रति निष्ठा नहीं। उन्होंने कांग्रेस को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए मीडिया से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस के साथ उनका रिश्ता पद से नहीं, बल्कि विचारधारा और संगठन से है।
‘कुर्सी बदली है, निष्ठा नहीं’
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘कल कांग्रेस के साथ था, आज भी हूं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस के लिए काम करूंगा।’ अजय राय ने आलाकमान के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा था कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। राय ने संगठन को मजबूत करने के लिए आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया था। हालांकि अब जब आराधना मिश्रा कांग्रेस दफ्तर में पद ग्रहण करने पहुंची तो जमकर बवाल हुआ।
रिपोर्ट: राजेश सोनी
























