गोरखपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। प्रेमी से शादी करने की जिद के चलते नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ा गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर युवती को समझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। पूरा मामला गोरखपुर जनपद के मंगलपुर टोला दक्षिण जगदीशपुर का है।
ये तस्वीरें गोरखपुर के मंगलपुर टोला दक्षिणी जगदीशपुर की हैं, जहां प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, जिससे नाराज होकर युवती ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सरहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और उसके परिजनों से बात कर उसे काफी देर तक समझाया जिसके बाद युवती मान गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अब यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है। इस घटना की जानकारी लगने के बाद जिस प्रकार पुलिस ने नाराज युवती को समझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतारा इसकी भी चर्चा गांव में हो रही है।
हालांकि युवती को सुरक्षित मोबाइल टॉवर से नीचे उतार लिया गया है। लेकिन युवती ने अपनी जिद नहीं छोड़ी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को समझाया है। युवती को काउंसलिंग की सलाह दी गई है। क्योंकि जिस प्रकार छोटी-छोटी बातों के लिए युवक युवती मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी बातों को मनवाने की जिद कर रहे है। इसे साफ है कि आज के युवाओं में धैर्य की साफ तौर पर कमी है। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए किसी अच्छे काउंसलर से मिलकर ठीक किया जा सकता है।
इनपुट- मुकेश कुमार (गोरखपुर)
























