मेरठ में छात्रों का एक समूह कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतर आया। हाथों में पोस्टर है और पंपलेट लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे छात्रों ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और देश का माहौल बिगाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेपी को घेरा है।
दरअसल, मेरठ कमिश्नर ऑफिस पहुंचे छात्रों ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। छात्रों का आरोप है कि पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए युवाओं को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का भी विरोध किया। उनका आरोप है कि पार्टी को इस तरह इस्तीफे की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है। छात्रों ने पूरे प्रकरण की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की और दिल्ली पुलिस के समर्थन में आवाज बुलंद की है।
यह भी पढ़ें- योगी का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- “हारने पर EVM और चुनाव आयोग को ठहराते हैं जिम्मेदार”
छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के भविष्य और देश के माहौल को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की है। उनका आरोप है कि जिस प्रकार विदेश से आए दिपके और उसके सहयोगी देश में प्रदर्शन कर रहे है वह देश के युवाओं को भटका रहे हैं। मेरठ कमिश्नर ऑफिस पहुंचे छात्रों ने कहा कि जिस प्रकार सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहे है। इससे देश में अराजकता को बल मिलेगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस की तारीफ की और प्रदर्शन कर रहे सीजेपी पार्टी के लोगों पर की गई कार्रवाई को उचित ठहराया है।
इनपुट- अनमोल (मेरठ)
























