लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। शिवा शर्मा की मौत के जिस मामले में पुलिस उनकी लिव इन पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही उसकी सीसीटीवी तस्वीरें अब सामने आई है। इन तस्वीरों में श्रद्धा दुबे नेपाल के अलग-अलग इलाकों में देखाई दे रही है।
श्रद्धा दुबे इस दौरान कभी ई रिक्शा पर सफर करती नजर आई तो कभी भीड़ भरे बाजार में वो मौजूद मिली। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल के महीम नगर का है जहां श्रद्धा दुबे अपने कुछ परिचितों के साथ भारत से फरार होकर गई है।
फ्लैट से नीचे गिरकर हुई थी शिवा शर्मा की मौत
बता दें कि शिवा शर्मा की फ्लैट से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। इस साजिश में उनकी लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और दोस्त आदिल को शामिल बताया जा रह है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया है और इन पर इनाम भी घोषित किया गया है।
दूसरी तरफ मृतक शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने नेशन 27 से बात करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है की पुलिस न्याय दिलाएगी। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन श्रद्धा दुबे ने काफी देर तक शिवा शर्मा को बंधक बना रखा था।
बेटे के हत्यारों को सजा मिलकर रहेगी
रंजना शर्मा की माने तो जिस डायरी में शिवा शर्मा लिखा करता था उसे पुलिस अपने साथ जांच के लिए ले गई है और उनका कहना है कि श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि चाहे जितनी भी एड़ी से चोटी तक जोर लगा ले उन्हें पुलिस जरूर न्याय दिलाएगी।
शिवा की हत्या नहीं हुई: श्रद्धा
बता दें कि शिवा शर्मा की मौत 9 अक्तूबर को हुई थी। वो राजधानी लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट से नीचे गिर गए थे। उनकी मौत काफी संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई थी। इसके बाद जब पुलिस ने फ्लैट की जांच की थी तो वहां से शक्ति वर्धक दवाइयां, अश्लील खिलौने समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थी। वहीं इसको लेकर आरोपी श्रद्धा शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शिवा की हत्या नहीं हुई, उसने खुदकुशी की थी और वो अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।
इनपुट: अभिषेक शर्मा
























