नई दिल्ली: बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाने वाले नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अब आम आदमी पार्टी से भिड़ गए हैं और पंजाब को लेकर केजरीवाल की पार्टी पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और सीएम भगवंत मान पर आरोपों की बौछार कर दी।
अब भगवंत मान पर बरसे राहुल
राहुल गांधी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाना अब जानलेवा हो गया है और यह भगवंत मान की AAP सरकार के राज में हो रहा है। उन्होंने इसके लिए अलग-अलग इलाकों में हो रही घटनाओं का हवाला भी दिया।
कांग्रेस नेता ने लिखा, मानसा में ‘नशा रोको, रोज़गार दो’ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा को दिनदहाड़े गोली मार दी गई जो एक फ़ेसबुक लाइव पर साफ़ दिखी। संगरूर जो मुख्यमंत्री का अपना ज़िला है वहां मज़दूर गुलज़ार सिंह ने मंत्री के सामने गांव में नशे का सवाल उठाया। परिवार का आरोप है कि उसके बाद उन पर माफ़ी माँगने का दबाव डाला गया जिससे उन्होंने अपनी जान दे दी। संगरूर में ही नशे के खिलाफ बोलने वाले मोहनजीत सिंह पर हिरासत में यातना के आरोप लगे हैं।
पंजाब में नशे के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना अब जानलेवा हो गया है। और यह भगवंत मान की AAP सरकार के राज में हो रहा है।
मानसा: ‘नशा रोको, रोज़गार दो’ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा को दिनदहाड़े गोली मार दी गई जो एक फ़ेसबुक लाइव पर साफ़ दिखी।
संगरूर – मुख्यमंत्री का अपना ज़िला: मज़दूर गुलज़ार सिंह ने मंत्री के सामने गाँव में नशे का सवाल उठाया। परिवार का आरोप है कि उसके बाद उन पर माफ़ी माँगने का दबाव डाला गया। उन्होंने अपनी जान दे दी।
संगरूर: नशे के ख़िलाफ़ बोलने वाले मोहनजीत सिंह पर हिरासत में यातना के आरोप – मामला अब हाईकोर्ट में है।
और झोटा की कहानी में एक बात और है। जब उन्होंने शिकायत की, तो FIR हुई और पुलिस ने बाद में झोटा को भी बुक कर दिया।
जिस सरकार में शिकायत करने वाला भी मुलज़िम बन जाए, वहाँ नशे के सौदागर बेख़ौफ़ क्यों न हों?CM भगवंत मान जवाब दें: नशे के ख़िलाफ़ लड़ने वालों की हिफ़ाज़त कौन करेगा?
पंजाब के युवाओं का भविष्य तबाह करने वाले इस नशे के साम्राज्य को ख़त्म किए बिना कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 15, 2026
पंजाब में नशे का साम्राज्य: राहुल
राहुल यहीं नहीं रुके और आगे और भी घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा, झोटा की कहानी में एक बात और है। जब उन्होंने शिकायत की, तो FIR हुई और पुलिस ने बाद में झोटा को भी आरोपी बना दिया। जिस सरकार में शिकायत करने वाला भी अपराधनी बन जाए, वहां नशे के सौदागर बेख़ौफ़ क्यों न हों?
इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, CM भगवंत मान जवाब दें, नशे के ख़िलाफ़ लड़ने वालों की हिफ़ाज़त कौन करेगा? पंजाब के युवाओं का भविष्य तबाह करने वाले इस नशे के साम्राज्य को ख़त्म किए बिना कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।
रिपोर्ट: कुणाल कौशल
























