Jhansi: में सड़क को स्टंट का मैदान समझने वाले दो युवकों को पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया कि उनकी सारी हेकड़ी हवा हो गई। मेडिकल कॉलेज रोड पर चलती कार से बाहर निकलकर खतरनाक करतब दिखाने वाले ये युवक जब पुलिस के हत्थे चढ़े, तो उनके चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। हाथ जोड़कर और कान पकड़कर उन्होंने सबके सामने माफ़ी मांगी और कहा कि अब वे कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें 2 कारों में सवार युवक मुख्य सड़क पर चलती गाड़ियों से बाहर लटककर स्टंट करते दिख रहे थे। युवक अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान के लिए खबतरनाक स्टंट कर रहे थे। ज़रा सी चूक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी। वीडियो सामने आते ही एसएसपी झांसी ने इसे गंभीरता से लिया और स्टंटबाजों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और वीडियो के आधार पर वाहनों व युवकों की पहचान शुरू की गई। वीडियो के आधार पर दोनों की पहचान की गई जिसके बाद नवाबाद पुलिस ने अंश प्रजापति और शिवम अहिरवार को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। Jhansi
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उनकी कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस का साफ कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की जानलेवा हरकतें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पकड़े जाने के बाद दोनों युवकों का रवैया पूरी तरह बदला हुआ दिखा। उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है और भविष्य में न तो स्टंट करेंगे, न ही ऐसे वीडियो बनाएंगे। यह मामला उन युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है, जो चंद लाइक और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी को दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया की शोहरत कुछ पल की होती है, जबकि एक हादसा पूरी उम्र का दर्द दे सकता है। सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदारी से चलना ही असली समझदारी है। Jhansi
























