UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बयानबाजी तेज हो गई है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी बीते 34 वर्षों से मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती आई है।
मौलाना सैफ अब्बास का कहना है कि अब मुसलमान सब कुछ समझ चुका है। उनके अनुसार आने वाले चुनाव में मुस्लिम समाज न समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा होगा और न ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ। उन्होंने दावा किया कि समुदाय अब भावनात्मक नारों और खोखले वादों के झांसे में आने वाला नहीं है। राज्यसभा टिकट को लेकर भी उन्होंने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। मौलाना ने सवाल उठाया कि राज्यसभा का टिकट आखिर किसे दिया गया है? उनका आरोप है कि जिस परिवार का पिता भारतीय जनता पार्टी में है, उसी के बेटे को समाजवादी पार्टी ने टिकट थमा दिया। उन्होंने तंज करते हुए पूछा कि क्या यही अखिलेश यादव का “पीडीए” यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वाला फॉर्मूला कहां है?
यह भी पढ़ें- तिजोरी तक पहुंचने के लिए ड्राइवर ने पहले नौकरानी को प्रेम जाल में फंसाया
मौलाना का कहना है कि पीडीए की बात तो बहुत होती है, लेकिन जब हिस्सेदारी देने की घड़ी आती है तो पार्टी के फैसले कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। उनके अनुसार इस तरह के निर्णय पार्टी के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को साफ दिखाते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाता लंबे समय से चुनावी समीकरणों में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास की नाराजगी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना यह होगा कि समाजवादी पार्टी इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या वह मुस्लिम समाज का भरोसा दोबारा जीतने के लिए कोई ठोस कदम उठाती है। फिलहाल इतना तय है कि 2027 की जंग से पहले मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी खींचतान और तेज होने वाली है।
#Watch | मौलाना सैफ अब्बास का सपा पर हमला, मुस्लिमों को लेकर दिया बड़ा बयान!
◆ मौलाना सैफ अब्बास ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी 34 साल से मुसलमानों को ठग रही है।
◆ उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम मतदाता 2027 के चुनाव में सपा और ओवैसी को वोट नहीं देंगे।
◆ राज्यसभा टिकट को लेकर अखिलेश यादव की पीडीए राजनीति पर भी मौलाना ने सवाल उठाए।
@yadavakhilesh @samajwadiparty
#MaulanaSaifAbbas #AkhileshYadav #SamajwadiParty #PDA #UPPolitics #UPNews #Nation27— Nation27 (@Nation27Digital) October 21, 2026
























