वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने अरविंद मिल का शुभारंभ कर लोगों को गारमेंट फैक्ट्री की सौगात दी। इसके बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वाराणसी की 300 महिलाओं से बातचीत भी की।
एयरशो में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
दरअसल भारतीय वायुसेना अपनी 94वीं वर्षगांठ के मौके पर वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा थीम पर एयरशो का आयोजन कर रही है जिसमें पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। इस तीन दिन के एयरशो की शुरुआत गुरुवार को हुई थी. खास बात ये है कि इस एयर शो में वायुसेना के फाइटर जेट्स तेजस, SU-30MKI और राफेल भी हिस्सा ले रहे हैं। लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएस) ने भी इसमें हिस्सा लिया।
PM मोदी के दौर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर नमो घाट पर पीएम मोदी के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी शहर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब सेक्टर में बांट कर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. पूरे शहर में करीब 12000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पीएम मोदी के दौरे पर लोगों और समर्थकों ने फूल बरसा कर उनका वाराणसी में स्वागत किया।
रिपोर्ट: कुणाल कौशल























