गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक शख्स को अपनी पत्नी और उसके जिम ट्रेनर के बीच संबंध होने का शक था जिसके बाद उसने जिम ट्रेनर पर हमला कर दिया। मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 का है जहां जागृति समिति में सोमवार सुबह एक शख्स ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल युवक की पहचान शशांक के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में जिम ट्रेनर प्रताप सिंह का नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, प्रताप सिंह और शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा के बीच अवैध संबंध थे।
अवैध संबंध को लेकर हत्या
इसी वजह से प्रताप सिंह ने शशांक को जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस की ओर से भी जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। प्लॉट नंबर 580 के पास शशांक पर चाकू से हमला किया गया। हमला करने के बाद प्रताप सिंह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल शशांक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी प्रताप सिंह और प्रिया शर्मा को हिरासत मे लिया गया है. मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रताप सिंह जिम ट्रेनर हैं और प्रिया शर्मा के साथ उसके संबंध थे। इसी वजह से प्रताप सिंह ने शशांक पर चाकू से जानलेवा हमला किया।
रिपोर्ट: दीपक तोमर























