Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां लखनऊ दिल्ली हाइवे पर एक बाइक पर सवार तीन युवक गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित हाइवे पर एक बोलेरो पिकअप खड़ी थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक खड़ी बोलेरो से टकरा गई। बाइक पर सवार तीनों युवक दूर जाकर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह है पूरा मामला
बाइक सवार तीन युवक मंगलवार सुबह गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। तीनों गाजियाबाद से बाइक द्वारा ब्रजघाट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दो भाई अपने एक अन्य दोस्त के साथ घर से गंगा स्नान के लिए निकले थे। रास्ते में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक बोलेरो खड़ी थी। खड़ी बोलेरो से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने के बाद मौके पर मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। Hapur
मौके पर पहुंची पुलिस
हाइवे पर हुई दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया NHAI और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। NHAI कर्मचारी आसिफ ने बताया कि हाइवे पर एक बोलेरो कार खड़ी थी। इस कार में पीछे की तरफ से बाइक टकरा गई। जिसके बाद बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवकों की जेब से मिले आईडी कार्ड से नंबर प्राप्त कर मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाइवे पर खड़ी बोलेरो के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। Hapur
यह भी पढ़ें– Lucknow: तिरहरे हत्याकांड के बाद शव रखकर प्रदर्शन, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित


























