Agra: शिक्षक एमएलसी चुनाव नतीजे आ चुके है। दो दिन चली गिनती में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। आकाश अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी को हराकर हासिल की है। आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव जीत के बाद उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान उन्होंने चुनाव बूथ पर प्रशासन और पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। इस दौरान वे भावुक हो गए थे। उनकी वीडियो वायरल होने के बाद बूथ पर चुनाव ड्यूटी के समय तैनात 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था।
अखिलेश का संदेश

लगातार जीत दर्ज
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भाजपा के प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को 3700 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। इससे पहले चुनाव के दौरान वे चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए फूट-फूट कर रहे पड़े थे। इस दौरान उन्होंने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपनाने की बात भी कही थी। गौरतलब है कि आकाश अग्रवाल ने इसी सीट पर 2020 में भी निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीत दर्ज की थी। इसी सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखते हुए आकाश अग्रवाल ने इस बार समाजवादी पार्टी के सिंबल पर जीत दर्ज कर अपनी सीट को सुरक्षित कर लिया है। लगातार दो जीत के बाद उनकी राजनीतिक कद बढ़ गया है। Agra
यह भी पढ़ें – ओवैसी बनेंगे अखिलेश यादव की राह का सबसे बड़ा रोड़ा!


























