Greater Noida: में बालकनी से गिरने के बाद पिता पुत्र की मौत। ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड सोसायटी में 23 वी मंजिल से गिरकर पिता पुत्र की मौत हो गई। घटना के समय दोनों बालकनी में फूल तोड़ रहे थे। बालकनी में पैर फिसलने से दोनों नीचे गिर गए।
क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड सोसायटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता पुत्र की मौत से सोसायटी में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनका 11 वर्षीय बेटा आरव पात्रा 23वीं मंजिल पर रहते है। शुक्रवार सुबह पिता पुत्र खाटू श्याम मंदिर जाने से पहले मंदिर में चढ़ाने के लिए फूल लेने बालकनी में गए थे। सुबह से बारिश होने के कारण बालकनी में फिसलन हो गई थी।

फूल तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
रणदीप की पत्नी ने बताया कि फूल तोड़ने के दौरान उनके बेटे आरव का पैर फिसल गया और वह बालकनी में लटक गया। आरव को बचाने गए रणदीप का भी बैलेंस बिगड़ गया और दोनों पिता पुत्र बालकनी से नीचे गिर गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल बिसरख थाना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। Greater Noida
यह भी पढ़ें- Gorakhpur: BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर सख्त कार्रवाई, 18 छात्र निलंबित, हर एक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना
पुलिस का कार्रवाई
पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की शिकायती पत्र उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्राप्त कर उसकी जांच की जा रही है। जिससे दोनों पिता पुत्र की मौत का स्पष्ट कारण सामने आ सके। Greater Noida
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
PNB में करोड़ों की गड़बड़ी! ग्रेटर नोएडा में 30 खातों से 35 करोड़ गायब होने का मामला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ऐच्छर गांव की पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा इन दिनों सुर्खियों में है। यहां कथित घोटाले की परतें एक-एक कर खुल रही हैं और पीड़ित खाताधारकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार तक करीब 30 खाताधारक शिकायत दर्ज करा चुके थे। उनका आरोप है कि उनकी जमा पूंजी के साथ छेड़छाड़ की गई है। Greater Noida
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कुछ लोगों की सावधि जमा (एफडी) उनकी जानकारी के बिना तोड़ दी गई। कुछ के बचत खातों से भी रकम निकाल ली गई। अब तक की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन 30 खाताधारकों के खातों से कुल करीब 35 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है। इस हिसाब से औसतन हर प्रभावित खाते से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम इधर-उधर की गई। यह आंकड़ा अभी शुरुआती जांच पर आधारित है। शिकायतें आने का सिलसिला जारी है, इसलिए इसमें बदलाव हो सकता है। Greater Noida
PNB के पांच कर्मचारियों पर गिरी गाज
मामला उजागर होते ही बैंक प्रशासन हरकत में आ गया। PNB के क्षेत्रीय कार्यालय ने शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। शाखा का कामकाज सुचारु रखने के लिए नया स्टाफ भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही बैंक की एंटी करप्शन टीम पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। जांच में यह देखा जा रहा है कि रकम किन खातों में और किस तरीके से इधर-उधर हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था। Greater Noida
शाखा में उमड़ रही खाताधारकों की भीड़
PNB घोटाले की खबर फैलते ही आसपास के इलाके के लोगों में बेचैनी है। खाताधारक बड़ी संख्या में शाखा पहुंचकर अपने खातों की स्थिति जांच रहे हैं। कोई पासबुक अपडेट करा रहा है तो कोई एफडी की रसीदें लेकर यह पता करने आया है कि उसकी जमा रकम सुरक्षित है या नहीं। कई लोगों के लिए यह रकम जीवनभर की मेहनत की कमाई है, इसलिए उनकी चिंता स्वाभाविक है। Greater Noida
जांच से क्या निकलेगा
यह स्पष्ट नहीं है कि हेराफेरी की शुरुआत कब हुई और कितने समय तक यह सब चलता रहा। यह भी साफ नहीं है कि प्रभावित खाताधारकों को उनकी रकम कब तक और किस प्रक्रिया से वापस मिलेगी। बैंक की आंतरिक जांच के निष्कर्षों और आगे की कानूनी कार्रवाई पर ही इन सवालों के जवाब निर्भर करेंगे। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होगी। ऐसे मामलों में आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।अपने खातों का लेन-देन समय-समय पर जांचते रहें और पासबुक नियमित रूप से अपडेट कराएं। एफडी की रसीदें और खाते से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें। मोबाइल नंबर बैंक खाते से जोड़ा रखें ताकि हर लेन-देन का संदेश तुरंत मिले। अगर खाते में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक प्रबंधन से संपर्क करें और लिखित शिकायत दर्ज कराएं। जरूरत पड़ने पर पुलिस में भी शिकायत की जा सकती है। Greater Noida
Greater Noidahttps://nation27.com/states/uttar-pradesh/gautam-buddha-nagar/pnb-scam/


























