Ghaziabad: राजनगर एक्सटेंशन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अनोखा विकास कार्य देखने को मिला। राजनगर एक्सटेंशन की यूनिनव इथोपिया सोसाइटी से राधे-राधे हाउसिंग कॉलोनी की रोड पर सड़क के बीचों बीच बिजली का पोल खड़ा किया। हालांकि बिजली का पोल पहले लगाया गया और बाद में जब सड़क बनाई गई तो बिजली का पोल सड़क के बीच में आ गया।
यह है पूरा मामला
पोल पहले लगा
गौरतलब है कि गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन में काफी समय से सड़क टूटी हुई थी। स्थानीय निवासियों के द्वारा टूटी सड़क को बनाने के लिए कई बार जीडीए को शिकायत दी गई थी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण GDA द्वारा यहां 10 दिन पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरु किया गया था, क्योंकि सड़क बाद में बनी है और यहां बिजली का पोल पहले लगाया गया था। फिलहाल बिजली का पोल सड़क के बीच में आ गया है। जीडीए ने भी बिजली का पोल हटाने से पहले सड़क बना दी। अब यह बिजली का पोल सड़क के बीच में आ गया है। Ghaziabad
दो विभागों की लापरवाही
क्योंकि पोल सड़क के बीच में है जिसके चलते सड़क पर कार या बड़े वाहन का निकलना संभव नहीं है। नई सड़क तो बन गई, लेकिन उस सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल है। सड़क के बीच में खड़ा पोल किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय सोसायटी की आरडब्लूए ने इस पोल की शिकायत जीडीए और बिजली विभाग में की है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क के बीच में लगे इस पोल के लिए कौन जिम्मेदार है? क्योंकि दो विभागों के बीच का यह मामला आम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। Ghaziabad
यह भी पढ़ें- दिल्ली से काशी का सफर होगा आसान, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर PM मोदी ने बताया ऐतिहासिक दिन
























