श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीवी पत्रकार निधि राजदान से निकाह (Omar Abdullah Marriage) कर लिया है। उन्होंने यह खुशखबरी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर शादी कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि नई जीवन यात्रा शुरू हो गई है।
उमर अब्दुल्ला की ये दूसरी शादी
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ये दूसरी शादी है। पहली शादी 1 सितंबर 1994 को पायल नाथ से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। उमर अब्दुल्ला की पहली शादी विदेश में हुई थी और इससे उन्हें दो बेटे हैं जिनके नाम जहीर अब्दुल्ला और जमीर अब्दुल्ला हैं।
सुप्रीम कोर्ट में था तलाक का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर और उनकी पहली पत्नी पायल के बीच तलाक को मंजूरी दी थी। दोनों साल 2011 से ही अलग रह रहे थे। तलाक की अर्जी को हाई कोर्ट से खारिज किए जाने के बाद उमर अब्दुल्ला सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा था कि आपसी सहमति से वो इस फैसले पर पहुंचे हैं।
निधि राजदान ने नीलेश मिश्रा से की थी पहली शादी
अभी कुछ समय पहले ही पत्नी पायल से उमर अब्दुल्ला का तलाक हुआ था और दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। वहीं निधि राजदान की भी ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी पत्रकार नीलेश मिश्रा के साथ हुई थी लेकिन यह शादी ज्याद समय तक नहीं टिकी। इसके बाद निधि राजदान और उमर अब्दुल्ला के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं.
रिपोर्ट: कुणाल कौशल

























