नई दिल्ली: राजधानी में आज यानी रविवार, 1 नवंबर 2026 को राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहेंगी। रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली होने जा रही है। इसमें विपक्षी दलों के बड़े नेताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता, छात्र संगठनों के सदस्य और नागरिक समाज के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की विशेष तैयारियां की हैं।

कनॉट प्लेस से शुरू होगा मार्च
रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी। यहां से मार्च मिंटो रोड जंक्शन होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से बड़ी संख्या में रैली में आने की अपील की है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के भी मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, 14 जोन में बंटा मैदान
आयोजन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। मार्च के पूरे रास्ते और रामलीला मैदान में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनके साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां भी मोर्चा संभालेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। हर जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर (ACP) रैंक का अधिकारी करेगा, ताकि भीड़ पर नजर रखी जा सके और किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

व्यापारियों की नाराजगी, राहुल गांधी का जवाब
रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारी संगठन में असंतोष भी दिखा। व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली का विरोध किया है। संगठन ने राहुल गांधी से अपील की थी कि राजनीति के बाजार में व्यापारियों की ‘मोहब्बत की दुकानें’ बंद न की जाएं। उसकी चिंता यह है कि रैली और जाम से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह त्योहारों का मौसम है और दिवाली, छठ और भाईदूज का समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं और वे यहां के व्यापारियों की मदद करें। उनके शब्दों में, प्रोटेस्ट, मार्च और रैली कीजिए, साथ में थोड़ी खरीदारी भी कीजिए, इससे व्यापारियों को फायदा होगा।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इस दौरान कई जगह रास्ते बदले जाएंगे। डायवर्जन के प्रमुख बिंदु ये हैं: नेताजी सुभाष मार्ग टी-पॉइंट, बाराखंभा रोड पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, राजघाट, भवभूति मार्ग और दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग की रेड लाइट, दिल्ली गेट, झंडेवालान राउंडअबाउट, ITO ए-पॉइंट, तुर्कमान गेट, अजमेरी गेट रेड लाइट, हमदर्द चौक। इन सड़कों पर पड़ेगा असर।
रैली और डायवर्जन का सबसे ज्यादा असर इन मार्गों पर दिख सकता है
बहादुर शाह जफर (BSZ) मार्ग, ITO से दिल्ली गेट तक, जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग, राजघाट से दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक और अजमेरी गेट तक, अरुणा आसफ अली रोड, अजमेरी गेट से हमदर्द चौक और तुर्कमान गेट होते हुए दिल्ली गेट तक, मिंटो रोड, कमला मार्केट राउंडअबाउट और हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट, दीन बंधु गुप्ता (DBG) रोड, झंडेवालान राउंडअबाउट से अजमेरी गेट चौक की ओर, डब्ल्यू-पॉइंट (BSZ मार्ग), बाराखंभा रोड से मंडी हाउस राउंडअबाउट और सिकंदरा रोड, कस्तूरबा गांधी (KG) मार्ग और फिरोज शाह रोड, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड से भवभूति मार्ग की ओर।
![]()
कुछ मार्गों पर यातायात नियंत्रित रूप से चलेगा। इनमें गुरु नानक चौक से कमला मार्केट राउंडअबाउट, वहां से हमदर्द चौक, हमदर्द चौक से तुर्कमान गेट और तुर्कमान गेट से गुरु नानक चौक का हिस्सा शामिल है। कुछ मार्गों पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ये मार्ग हैं: BSZ मार्ग, राजघाट से JLN मार्ग तक पूरा रास्ता, DBG रोड, मिंटो रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए सलाह
DBG रोड की ओर से आने वाले: चेम्सफोर्ड रोड, आउटर सर्कल और कनॉट प्लेस-मिंटो रोड होते हुए भवभूति मार्ग से आगे बढ़ें। पूर्वी दिल्ली से आने वाले: स्टेशन के अजमेरी गेट वाले हिस्से तक पहुंचने के लिए ITO, DDU मार्ग और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल करें। DDU मार्ग पर रुकावट हो तो: ITO रेड लाइट, डब्ल्यू-पॉइंट, सिकंदरा रोड, कनॉट प्लेस, पहाड़गंज और चेम्सफोर्ड रोड होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचें। पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा पहले से तय कर लें और स्टेशन पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें।
यह भी पढ़ें- Banda: बेटा न होने पर शिक्षक पति ने पत्नी को किया बेघर, पति को चाहिए वारिस
आम लोगों के लिए जरूरी निर्देश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए ये सलाह दी है: आयोजन के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों पर गैर-जरूरी यात्रा से बचें। भीड़ से बचने के लिए जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। कार्यक्रम स्थल के आसपास सड़क किनारे या बिना अनुमति पार्किंग न करें। ट्रैफिक संकेतों, डायवर्जन और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सामान्य से ज्यादा समय लेकर निकलें।
त्योहारों की भीड़ और रविवार की छुट्टी के बीच यह रैली राजधानी के लिए दोहरी चुनौती है। एक तरफ सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है, दूसरी तरफ बाजारों और यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, यह भी सुनिश्चित करना है। इसलिए दिल्लीवासियों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए बेहतर यही होगा कि वे घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी ले लें।
























