गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) कल गोंडा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान सीएम योगी गौरा और मनकापुर विधानसभा में निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे और कई लोकार्पण के कार्यक्रम भी होंगे।
गौरा विधानसभा में कुल 5346 लाख रुपए की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। वहीं 21327.55 लाख रुपए की लागत से 21 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। सीएम गौरा विधानसभा में कुल 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे जिसकी कुल लागत 26673.77 लाख रुपए है।
मनकापुर को देंगे करोड़ों की सौगात
वहीं मुख्यमंत्री योगी मनकापुर विधानसभा को भी देंगे बड़ी सौगात। मनकापुर विधानसभा में 9366.52 लाख रुपए की लागत से 09 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। 20 परियोजनाओं में कुल 16042.74 लाख रुपए की लागत आएगी।
सीएम योगी गौरा विधानसभा के तेजपुर गांव एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री, सांसद से लेकर विधायक तक मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
रिपोर्ट: विशाल सिंह

























