US Midterm Elections: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव नतीजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के लिए बिल्कुल ठीक नहीं रहे। डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में पांच सीटें पलटकर बहुमत हासिल कर लिया है। सीनेट में भी उसे दो अतिरिक्त सीटें मिली हैं। इस उल्ट-फेर के बीच भारतवंशी उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी चर्चा में है। कुछ ने जीत दर्ज की, तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा है।
वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम ने लगातार दोबारा जीत हासिल की है। उन्होंने रिपब्लिकन प्रत्याशी डेव बेकविथ को हराया और उन्हें करीब 63 प्रतिशत वोट मिले। सुब्रमण्यम 2024 में वर्जीनिया से चुने गए पहले भारतवंशी सांसद बने थे। जिसके बाद उनका दोबारा से जीताना पक्का माना जा रहा था। फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेट पिया डांडिया भी चुनाव जीत गई हैं। पेशे से शिक्षिका डांडिया का जन्म और पालन-पोषण पाम बीच काउंटी में हुआ है। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका आए थे। वे फ्लोरिडा से अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई मूल की सदस्य बन गई हैं। मैरीलैंड में अरुणा मिलर भी गवर्नर वेस मूर के साथ लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद पर दोबारा चुनी गईं। US Midterm Elections
हालांकि हर भारतवंशी के लिए चुनाव खुशी लेकर नहीं आए बल्कि कुछ स्थानों पर निराशा भी हाथ लगी है। ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेट एमी एक्टन के हाथों हार मिली। उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का समर्थन हासिल था, और ओहायो वेंस का गृह राज्य भी है। इस जीत के साथ एक्टन ओहायो की पहली महिला गवर्नर चुनी गई हैं। रिपब्लिकन की हार पर डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस ने ट्रंप पर तंज कसा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रंप की कई नीतियां मतदाताओं को रास नहीं आईं, और यही नतीजों में दिखाई दिया। कुल मिलाकर इन चुनावों ने दिखाया कि अमेरिकी राजनीति में भारतवंशियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। साथ ही रिपब्लिकन की हार के लिए ट्रंप की नीतियां भी काफी हद तक जिम्मेदार रही है। पिछले दो वर्षों के दौरान उनके द्वारा लिए गए फैसले अब उनपर भारी पड़ रहे हैं। US Midterm Elections
यह भी पढ़ें- US Midterm Election 2026 में ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, सीनेट में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

























