सबसे गंभीर बात तब सामने आई, जब एक बच्चे ने कैमरे पर बताया कि मैडम रोज इसी समय आती हैं। हालांकि, इस दावे की पुष्टि विभागीय जांच से होनी बाकी है। इसी दौरान एक बच्चा गैस सिलेंडर उठाते हुए भी कैमरे में दिखाई दिया। सवाल है कि विद्यालय में बच्चे से सिलेंडर उठवाने की नौबत क्यों आई? क्या बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारियों को लेकर निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है? मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपुर भारत भूषण ने फोन पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब निगाहें शिक्षा विभाग की जांच पर हैं। क्या उपस्थिति पंजिका, शिक्षकों के आगमन के समय और बच्चों से कराए जा रहे कार्यों की पड़ताल होगी? और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?

























