Ghaziabad: लोनी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची। महिला के दोस्त ने ईट से वार कर महिला कर सिर फोड़ दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पांच माह पूर्व एक युवक से दोस्ती हुई थी। सोमवार को दोनों ने गाजियाबाद में मिलने का प्लान बनाया। महिला और युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवक ने पास पड़ी ईंट उठाकर महिला के सिर पर मार दी। शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।
यह है पूरा मामला
मृतका की पहचान पिंकी (28) पत्नी प्रमोद निवासी अनूपशहर के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पांच माह पूर्व दोनों की जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फेसबुक के जरिए चेट होने लगी और उन्होंने एक दूसरे का फोन नंबर शेयर कर दिया। पिंकी पहले से शादीशुदा है और बुलंदशहर निवासी पिंटू (33) से प्यार करने लगी थी। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी और गाजियाबाद में मिलने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि पिंकी अपनी बहन के साथ पिंटू से मिलने गाजियाबाद स्थित लोनी पहुंची थी। रात लगभग 8 बजे पिंकी पिंटू के बताए पते पर पहुंची जबकि उसकी बहन बाहर उसका इंतजार कर रही थी। Ghaziabad
किराये के घर में बुलाया
पिंकी की बहन ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे पिंटू हाथ में बैग लेकर भागने लगा। जिसे भागता देख पिंकी की बहन को शक हुआ और उसने जब मकान में जाकर देखा तो पिंकी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी। पिंकी की हालत देखकर उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंचे और पिंटू को पकड़ा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिंटू कुछ दिन पहले यहां अपने दोस्त के साथ किराये पर रहने आया था। पुलिस ने पिंटू के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। Ghaziabad

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल पिंकी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Ghaziabad
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर NCRTC की सौगात, दिल्ली से मेरठ के बीच 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी






















