कुलगाम: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों के हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार आतंकी नाके पर आते हैं और वहां सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं।
इसके बाद एक जवान के चिल्लाने की आवाज आती है और वो अपने साथियों से कहता है कि जल्दी इधर आ गोलियां चल रही है। इसके बाद उन्होंने भी जवाबी फायरिंग शुरू की लेकिन हमलावर वहां से भाग निकले।
दोपहर 2 बजे हुआ हमला
आतंकियों के इस हमले में तीन जवान घायल हुए हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीआरपीएफ जवानों पर यह हमला बुधवार को दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई।
आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
वहीं गोलोबारी कर भागे आतंकियों को पकड़ने के लिए सीआरपीएफ की क्विक रिस्पांस टीम (QRT), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हमले के सीसीटीवी फुटेज में दिख रही बाइक के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई है। अब उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिससे यह पता लगाया जा सके के उसने किसी बाइक दी थी। वहीं जांच एजेंसिया फुटेज में दिख रहे हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट: कुणाल कौशल

























