एटा: यूपी के एटा (Etah) में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना भादुआ गांव की है जहां एक नाले में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।
पति का दोस्त ही था पत्नी का प्रेमी
मृतक की पहचान रामसेवक के रूप में हुई थी जो दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाता था, वहीं दिल्ली में ही उसके गांव का आकाश भी नौकरी करता था। आकाश की दोस्ती मृतक रामसेवक की पत्नी से हो गई थी। जब रामसेव ने पत्नी से उसकी दोस्ती का विरोध किया तो इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इस दौरान आकाश ने रामसेवक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद हाल ही में दिवाली पर रामसेवक अपनी पत्नी के साथ गांव में दिवाली मनाने गया था, आकाश भी उसी गांव का रहने वाला था और वो भी दिवाली पर अपने गांव पहुंच गया।
शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप
आकाश ने गांव में ही रामसेवक को शराब पिलाई फिर उसके रामसेवक का शव गांव में सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। मृतक के भाई ने उसकी भाभी और उसके दोस्त आकाश दोनों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि मेरे भाई की हत्या मेरी भाभी और उसके दोस्त आकाश ने मिलकर की है. भाई की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट: राजेश प्रभाकर

























