Vrindavan: इंद्रदेव महाराज के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली मुंबई निवासी महिला ने अब पूरे मामले में कई गंभीर खुलासे किए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि महाराज की ओर से मामले को खत्म करने के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक देने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने रुपये लेने से इनकार करते हुए न्याय की लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में आरोपी का पक्ष सामने आना बाकी है।
यह है पूरा मामला
महिला के मुताबिक, अप्रैल 2023 में मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित कथा के दौरान वह महाराज के संपर्क में आई थीं। 13 अप्रैल को दीक्षा लेने के बाद उनका आश्रम आना-जाना शुरू हुआ। महिला का आरोप है कि वर्ष 2024 में वृंदावन आश्रम पहुंचने पर महाराज ने पहले उनकी छोटी बेटी से बड़ी बेटी का मोबाइल नंबर मांगा और बाद में उनका नंबर लेकर संपर्क शुरू किया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील बातें की गईं तथा कपड़े उतारने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर नंबर ब्लॉक करने के बावजूद दूसरे नंबरों से संपर्क कर मिलने के लिए दबाव बनाया जाता रहा। Vrindavan
बेटी का नंबर लेने का आरोप
महिला के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को वृंदावन पहुंचने पर सेवा और बातचीत के बहाने उन्हें कमरे में बुलाया गया, जहां उनके साथ जबरदस्ती की गई। उन्होंने अपनी बेटियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उनके पास 15 से 16 कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें वह न्यायालय में पेश करेंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमा वापस लेने के लिए फोन पर 10 से 15 लाख और बाद में 15 से 20 लाख रुपये तक देने की बात कही गई। Vrindavan

मुकदमा दर्ज
महिला ने बताया कि वृंदावन पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संत समाज से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इस मामले में इंद्रदेव महाराज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महिला के सभी आरोप गंभीर है और महिला ने डिजिटल साक्ष्य मौजूद होने की बात भी स्वीकार की है। Vrindavan
यह भी पढ़ें- Vrindavan: CM योगी ने याद दिलाया इतिहास, बोले- श्रीकृष्ण की आस्था को कोई नहीं मिटा सकता

























