🔔 Latest News ✕
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, शोक में डूबा परिवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, शोक में डूबा परिवार Nov 20, 2026
Gorakhpur: किशोर की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश तेज; पुलिस कार्रवाई पर सपा ने उठाए सवाल
Gorakhpur: किशोर की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश तेज; पुलिस कार्रवाई पर सपा ने उठाए सवाल Nov 20, 2026
Hathras: लग्न समारोह में फोटोग्राफर से विवाद के बाद मारपीट, फायरिंग का आरोप; तीन लोग घायल
Hathras: लग्न समारोह में फोटोग्राफर से विवाद के बाद मारपीट, फायरिंग का आरोप; तीन लोग घायल Nov 20, 2026
Naseem Durrani Encounter: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़; डी-कंपनी से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर ढेर
Naseem Durrani Encounter: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़; डी-कंपनी से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर ढेर Nov 20, 2026
Saif Ali Khan Threat: अभिनेता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग और बाबा सिद्दीकी केस के तारों की सनसनीखेज जांच
Saif Ali Khan Threat: अभिनेता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग और बाबा सिद्दीकी केस के तारों की सनसनीखेज जांच Nov 19, 2026
Akhilesh Road Show: मासूम की मौत पर CM योगी का तीखा बयान, बोले- ‘उस मासूम की गलती…’
Akhilesh Road Show: मासूम की मौत पर CM योगी का तीखा बयान, बोले- ‘उस मासूम की गलती…’ Nov 19, 2026
Bijnour: कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का DM ने लिया जायजा
Bijnour: कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का DM ने लिया जायजा Nov 19, 2026
‘भारत अब नया गेम खेल रहा है…’, GTA स्टाइल में पीएम मोदी का विपक्ष पर धमाकेदार हमला
‘भारत अब नया गेम खेल रहा है…’, GTA स्टाइल में पीएम मोदी का विपक्ष पर धमाकेदार हमला Nov 19, 2026
Azam Khan: ‘अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा; जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे आजम खान का भाजपा और जांच एजेंसियों पर तीखा प्रहार
Azam Khan: ‘अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा; जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे आजम खान का भाजपा और जांच एजेंसियों पर तीखा प्रहार Nov 19, 2026
देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानिए देवताओं को जगाने की खास रस्म
देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानिए देवताओं को जगाने की खास रस्म Nov 19, 2026
UPSC उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, 7 दिसंबर से शुरू होगा इंटरव्यू राउंड
UPSC उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, 7 दिसंबर से शुरू होगा इंटरव्यू राउंड Nov 18, 2026
दिल्ली के 53 होटल-गेस्ट हाउसों पर NGT सख्त, तत्काल कार्रवाई का आदेश, जानें पूरा मामला
दिल्ली के 53 होटल-गेस्ट हाउसों पर NGT सख्त, तत्काल कार्रवाई का आदेश, जानें पूरा मामला Nov 18, 2026
UP Election 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस ने निकाला बीच का रास्ता, लोकसभा के फॉर्मूले पर बन सकती है बात
UP Election 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस ने निकाला बीच का रास्ता, लोकसभा के फॉर्मूले पर बन सकती है बात Nov 18, 2026
UP Election 2027: योगी का बड़ा दावा, बोले- सिर्फ हैट्रिक नहीं, इस बार बनेगा रिकॉर्ड
UP Election 2027: योगी का बड़ा दावा, बोले- सिर्फ हैट्रिक नहीं, इस बार बनेगा रिकॉर्ड Nov 18, 2026
‘Panchayat 5’ का इंतजार हुआ खत्म? मेकर्स ने रिलीज डेट से उठाया पर्दा
‘Panchayat 5’ का इंतजार हुआ खत्म? मेकर्स ने रिलीज डेट से उठाया पर्दा Nov 18, 2026
कार्तिक प्रदोष 2026: 22 नवंबर को व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
कार्तिक प्रदोष 2026: 22 नवंबर को व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व Nov 18, 2026
नागरिकता और वोटर लिस्ट का मामला पहुंचा कोर्ट, सोनिया गांधी पर 28 नवंबर को सुनवाई
नागरिकता और वोटर लिस्ट का मामला पहुंचा कोर्ट, सोनिया गांधी पर 28 नवंबर को सुनवाई Nov 18, 2026
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर बड़ा वार, लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट ढेर
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर बड़ा वार, लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट ढेर Nov 18, 2026
Dhoni के संन्यास के बाद साक्षी का पहला रिएक्शन, पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
Dhoni के संन्यास के बाद साक्षी का पहला रिएक्शन, पोस्ट ने जीता फैंस का दिल Nov 18, 2026
Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला, दिन में धूप और सुबह-शाम सताएगी ठंड
Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला, दिन में धूप और सुबह-शाम सताएगी ठंड Nov 18, 2026

Home राज्य उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ में सैनिकों के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों को 20% आरक्षण का ऐलान
मेरठउत्तर प्रदेशन्यूज़राजनीतिराज्यलेटेस्ट

मेरठ में सैनिकों के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों को 20% आरक्षण का ऐलान

Share
मेरठ में सैनिकों के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों को 20% आरक्षण का ऐलान
मेरठ में सैनिकों के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों को 20% आरक्षण का ऐलान
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों के लिए की गई व्यवस्था की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेना में अपनी सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस, कारागार विभाग, वन विभाग और कुछ अन्य अहम संस्थानों में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उनका कहना था कि सेना के अनुशासन और प्रशिक्षण में तपकर निकले युवा प्रदेश की पुलिस और शासन व्यवस्था की ताकत बनेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों के अनुभव को भी प्रदेश के विकास के लिए उपयोगी बताया।

31,700 पूर्व सैनिकों को रोजगार, 647 का सरकारी सेवा में चयन

पूर्व सैनिकों के रोजगार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में समूह ‘ख’ के पदों पर उनके लिए पांच प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया था। पिछले तीन वर्षों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए 647 पूर्व सैनिकों का सरकारी सेवा में चयन हुआ है। सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से इस समय करीब 31,700 पूर्व सैनिक रोजगार से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पावर कॉरपोरेशन, मेडिकल कॉलेजों और दूसरे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा का जिम्मा पूर्व सैनिकों को सौंपने का निर्णय हुआ है। नगर निकायों की प्रवर्तन टीमों में भी उनकी तैनाती की जा रही है।

कल्याण योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की मदद

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक सैनिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 96 करोड़ 78 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है। सैनिक पुनर्वास निधि से 15 हजार से अधिक लाभार्थियों को 115 करोड़ रुपये बांटे गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों और उनकी पत्नियों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। कारगिल के शहीदों की वीर नारियों और उनके माता-पिता को भी प्रदेश सरकार हर महीने पेंशन देती है।

किर्की और मोहाली के पैराप्लेजिक केंद्रों में इलाज करा रहे प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग सैनिकों की वार्षिक सहायता बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी गई है। सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा अनुदान की व्यवस्था है, जिससे 8,600 से ज्यादा बच्चों को फायदा मिला है।

डिफेंस कॉरिडोर से रक्षा उत्पादन में बढ़ रही यूपी की भूमिका

मुख्यमंत्री ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार डिफेंस कॉरिडोर के जरिए उत्तर प्रदेश देश की रक्षा तैयारियों में अहम भागीदार बन रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी मिसाइल अब लखनऊ में तैयार हो रही है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश अब देश को सिर्फ जवान ही नहीं दे रहा, बल्कि उन जवानों के हाथों में रहने वाले आधुनिक हथियार भी यहीं बन रहे हैं।

स्वदेशी एके-203 राइफल के ज्यादातर पुर्जे लखनऊ और कानपुर में बनते हैं, जबकि इसकी अंतिम असेंबलिंग अमेठी की कोरवा ऑर्डनेंस फैक्ट्री में होती है। कानपुर में एम्युनिशन का उत्पादन भी हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने यूपी-112 से लेकर सीमावर्ती जिलों तक नए कमांड सेंटर बनाए जाने की जानकारी दी। उनके मुताबिक इससे राष्ट्रविरोधी तत्वों, स्लीपर सेल और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा मजबूत करने के साथ-साथ सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के लिए तीन नई घोषणाएं कीं।

वीरता पुरस्कार की राशि और वार्षिकी दोगुनी

प्रदेश सरकार की ओर से वीरता पदक विजेताओं को मिलने वाली एकमुश्त इनाम राशि और वार्षिकी, दोनों दोगुनी की जाएंगी। इसमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और अन्य सैन्य पदकों के विजेता शामिल होंगे। फिलहाल परमवीर चक्र विजेता को 52 लाख रुपये एकमुश्त और 3.12 लाख रुपये सालाना वार्षिकी मिलती है, जिसे अब दोगुना किया जाएगा। कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल, वायु सेना मेडल और युद्ध सेवा पदकों से सम्मानित जवानों को मिलने वाली सहायता भी इसी तरह बढ़ेगी।

स्टाम्प शुल्क छूट की सीमा 50 लाख रुपये

पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को मकान खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में छूट मिलती है। अभी तक यह छूट संपत्ति के पहले 20 लाख रुपये के मूल्यांकन तक ही थी, जो वर्ष 2016-17 में तय हुई थी। अब इस सीमा को बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाएगा।

शहीद के आश्रित को गृह जनपद या पास के जिले में नौकरी

शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को उसके गृह जनपद या पड़ोसी जनपद में नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग के जरिए अन्य विभागों और कार्यालयों में खाली पदों की जानकारी जुटाई जाएगी। कोशिश होगी कि शहीद के एक आश्रित को उसके अपने जिले या आसपास उपलब्ध किसी रिक्त पद पर जल्द से जल्द तैनाती मिल जाए।

यह भी पढ़ें- UP Election 2027: अमित शाह से मिले संजय निषाद, BJP के साथ गठबंधन और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

सैनिकों के सम्मान का संदेश

मेरठ की इस रैली में मुख्यमंत्री का जोर इस बात पर रहा कि सैनिकों का सम्मान केवल मंचों और भाषणों तक सीमित न रहे, बल्कि उनके परिवारों की जरूरतों में भी दिखे। आवास, रोजगार, पेंशन, शिक्षा और इलाज, इन सभी मोर्चों पर सरकार की योजनाओं का ब्योरा देकर उन्होंने यही संदेश देने की कोशिश की। अब देखना होगा कि नई घोषणाएं जमीन पर कितनी जल्दी उतरती हैं और शहीद परिवारों व पूर्व सैनिकों तक इनका लाभ कैसे पहुंचता है।

Share
Written by
Manvi Sharma

मानवी शर्मा एक पत्रकार और डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में Nation 27 में वेबसाइट राइटर के तौर पर सोशल मीडिया कंटेंट संभालती हैं। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया का अनुभव है। स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल कंटेंट लेखन में खास रुचि है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

लेटेस्ट

सम्बंधित ख़बरें